बिहार विधानसभा के लिए एक नई पार्टी मैदान में उतरी, 41 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Smart News Team, Last updated: Thu, 3rd Sep 2020, 9:42 AM IST
  • बिहार चुनावों के लिए बुधवार को भारतीय लोक चेतना पार्टी का गठन किया गया. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से नाता तोड़ने के बाद सत्यानंद प्रसाद दांगी ने बिहार विधानसभा 2020 में 41 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का गठन किया.
बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने उतरी भारतीय लोक चेतना पार्टी.

पटना. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से नाता तोड़ने के बाद सत्यानंद प्रसाद दांगी ने बुधवार को भारतीय लोक चेतना पार्टी के गठन की घोषणा की. बिहार चुनाव में 41 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया. पटना के एक होटल में अपने समर्थकों से दल गठन किया गया.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कीर्तन प्रसाद कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सत्यानंद प्रसाद दांगी का नाम घोषित किया. दांगी ने पार्टी की घोषणा के दौरान कहा कि किसान, मजदूर और युवाओं की बेरोजगारी की समस्याओं को दूर करने और पलायल रोकने के संकल्प के आधार पर भारतीय लोक चेतना पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी. 41 सीटों के लिए मध्य बिहार, दक्षिण बिहार, भोजपुर, मिथिलांचल और पूर्व बिहार से चुनाव लड़ेगी. 

पटना: चुनाव से पहले 11 सितंबर को बिहारवासियों को बड़ी सौगात देंगे PM नरेंद्र मोदी

पार्टी अध्यक्ष दांगी ने विनोद कुमार कुशवाहा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत सह-प्रवक्ता भी बनाया. सुभाष कुमार को राष्ट्रीय महासचिव और सतीश कुमार दांगी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया.  

विधानसभा चुनाव से पहले जीतनराम मांझी NDA में, JDU कोटे से मिल सकती है 10 सीटें

प्रदेश अध्यक्ष डा कीर्तन सिंह कुशवाहा बने और उपाध्यक्ष कंचन चौधरी को चुना गया. वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रसन्न कुमार उर्फ टिंकू और प्रदेश सचिव सह-मीडिया प्रभारी क्रांति प्रीतम किशोर को बनाया गया. झारखंड से संयोजक नंदन कुमार दांगी को चुना गया है. 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें