बिहार चुनाव नतीजों पर बोलीं उमा भारती- तेजस्वी अच्छा लड़का लेकिन सरकार नहीं चला पाता

Smart News Team, Last updated: Wed, 11th Nov 2020, 6:43 PM IST
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आने बाद बीजेपी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव अच्छा लड़का है लेकिन वो सरकार नहीं चला पाता.
बिहार चुनाव के नतीजों पर बोलीं उमा भारती- तेजस्वी अच्छा लड़का है लेकिन सरकार नहीं चला पाता

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आने के बाद बुधवार को बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि तेजस्वी एक बहुत अच्छा लड़का है लेकिन वो राज्य नहीं चला पाता. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 125 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव एक बहुत अच्छा लड़का है लेकिन वह राज्य नहीं चला पाता. लालू आखिरकार बिहार को जंगलराज की ओर फिर से ले जाते. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नेतृत्व कर सकते हैं लेकिन बड़े होने के बाद. उमा भारती ने कहा कि बीजेपी की जीत से कार्यकर्ताओं का बहुत ही चरित्र सामने आया है कि उनकी पार्टी के प्रति कितनी निष्ठा है. 

आपको बता दें कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए. जिसमें एनडीन ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं महागठबंधन 110 सीटों पर सिमट गई. चिराग पासवान की लोजपा को एक सीट पर जीत मिली और अन्य ने 7 सीटें जीतीं.

बिहार चुनाव में एक सीट पर सिमटने के बाद LJP अध्यक्ष चिराग- लक्ष्य में हुए कामयाब

एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी. भाजपा ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं जदयू ने 43, मुकेश साहनी की वीआईपी और जीतनराम मांझी की हम ने 4-4 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी रही. राजद ने 75 सीटें जीतीं, वहीं कांग्रेस ने 19 और लेफ्ट पार्टियों के खाते में 16 सीटें आईं.

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें