सुशांत सिंह राजपूत: पटना की गलियों में पले-बढ़े, ‘एमएस धोनी’ फिल्म से मिली पहचान
- मूलरूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पटना. बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 साल के सुशांत मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते थे। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस उनके घर पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई कर रही है। सुशांत सिंह ने मौत को गले क्यों लगाया ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
बॉलीवुड में काइ पो चे फिल्म से कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह का पैतृक आवास बिहार के पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी में है।
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। पटना के राजीवनगर में रहकर ही उन्होंने पढ़ाई की थी। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार सन 2000 के शुरूआती समय में दिल्ली में बस गया। सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
अन्य खबरें
पटना के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या
लॉकडाउन की मार, कोरोना काल में विशेष ट्रेनों से करीब 21 लाख प्रवासी लौटे बिहार
कोरोना लॉकडाउन में बदली पटना की आबो हवा, वायु प्रदूषण में ग्रीन जोन हुई राजधानी
बिहार में मानसून की समय से दस्तक, अगले 48 घंटों में कई जिलों में झमाझम बारिश