बिहार CM नीतीश ने लक्षद्वीप को चक्रवात ताऊ-ते से लड़ने को दिए 1 करोड़, होगा राहत कार्य

Smart News Team, Last updated: Tue, 18th May 2021, 10:44 AM IST
  • बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण चक्रवात ताऊते से लड़ने के लिए लक्षद्वीप को राहत एवं पुनर्वास कार्य चलाने के लिए बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी.
बिहार सीएम नीतीश ने लक्षद्वीप को चक्रवात ताऊ-ते से लड़ने को दिए 1 करोड़ दिया

पटना. भारत के तटवर्ती इलाकों में इस समय भीषण चक्रवात ताऊ-ते ने प्रलय मचा रहा है. वही इस चक्रवात के अभी तक कई लोग शिकार हो चुके है. वही इस चरकट ने तो लक्षद्वीप में तबाही मचा रखी है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लक्षद्वीप को एक करोड़ रुपए राशि दी है. वही इस राशि से वहां पर भीषण चक्रवात ताऊ-ते प्रभावित हुए इलाकों में राहत एवं पुनर्वास कार्य चलाया जाएगा.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लक्षद्वीप को एक करोड़ की राशि बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष से दी है. जिसकी मदद से एक बाद फिर से लक्षद्वीप को बसाने में मदद मिलेगी. वही जानकरी के अनुसार भीषण चक्रवात ताऊ-ते के कारन वहां पर अधिकतर इलाके तबाह हो गए है. वही अभी तक भारत में इससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है. तो कइयों के घर उजड़ गए है.

बिहार में कोई न रहे भूखा, जिलों में बढ़ाई जाएं सामुदायिक रसोई: नीतीश कुमार

भीषण चक्रवात ताऊ-ते के कारण पिछले 24 घंटे में भारत के समुद्रती तटवर्ती इलाकों में से कर्नाटक और गोवा में 6 जाने जा चुकी है. साथ ही मुंबई में छह मौते और गुजरात में चार मौते हुई है. वही चक्रवात ताऊ-ते तूफान से लोगों को बचाने के लोगों को समुद्री इलाकों से हटाकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है. वही अधिकतर को तो समुद्री तट से दूसरी जगहों पर शिफ्ट भी कर दिया गया है.

कोरोना की वजह से स्थगित हुई बिहार BPSC 66वीं मुख्य परीक्षा, फुल डिटेल्स

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें