इंतजार खत्म, 12 जून से मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए खुल जाएगा पटना गांधी मैदान
- कोरोना लॉकडाउन में बंद पड़ा पटना का प्रसिद्ध गांधी मैदान मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए 12 जून यानी कि शुक्रवार से खुल जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

बिहार की राजधानी पटना में कोरोना अनलॉक-1 के तहत संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़िया घर) और अन्य सभी पार्कों को खोले जाने के एक दिन बाद ही गांधी मैदान को लेकर भी फैसला आ गया। कोरोना लॉकडाउन में बंद पड़ा पटना का प्रसिद्ध गांधी मैदान मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए 12 जून यानी कि शुक्रवार से खुल जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। बता दें कि इससे पहले बिहार में लॉकडाउन के अनलॉक 1 में सोमवार से ही बाजार, मॉल्स और धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है।
वहीं, मंगलवार यानी 9 जून से राज्य के सभी पार्कों को खोल दिया गया। मगर पटना के गांधी मैदान को मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं खोला गया था। मगर प्रशासन ने इसकी भी इजाजत दे दी। बता दें कि गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या अन्य पार्कों के मुकाबले अधिक होती है। इससे पहले राजधानी पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़िया घर) को निश्चित समय के लिए खोल दिया गया है। इसे सुबह 5.30 बजे से 10.30 बजे तक ही खोलने का आदेश दिया गया है। इस अवधि में चिड़िया घर जाने वाले लोग सिर्फ वनस्पति क्षेत्र में घूम सकेंगे मगर जंतु एरिया में जाने पर प्रतिबंध है।
मॉर्निंग वॉक को खुला पटना का चिड़ियाघर, आज से खुल रहे बिहार के सभी पार्क
बता दें कि राज्य में लोगों को सुबह और शाम के समय टहलने के लिए पार्कों को खोला तो जाएगा मगर इस दौरान सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा। इसके साथ ही सभी लोगों को मास्क और सेनेटाइजर लाना अनिवार्य होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद राज्य में सभी पार्कों को दो शिफ्ट यानी सुबह और शाम में खोला जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने एहतियात बरतने के भी निर्देश जारी किए हैं।
मौसम अपडेट: गर्मी से पटना वालों को मिलेगी राहत, कल से 14 जून तक बारिश की संभावना
दरअसल, कोरोना लॉकडाउन की सख्ती के बाद अब अनलॉक 1 के पहले चरण में राज्य सरकार ने ढील देनी शुरू कर दी है। सोमवार 8 जून से राज्य में बाजार, शॉपिंग मॉल्स और मंदिर- मस्जिद व गुरुद्वारों को खोल दिया गया है। रेस्तरां भी 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ खुल रहे हैं और खाने की पैकिंग पर ज्यादा ध्यान देने को कहा गया है।
अन्य खबरें
मौसम अपडेट: गर्मी से पटना वालों को मिलेगी राहत, कल से 14 जून तक बारिश की संभावना
पटना में दिन-दहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 60 हजार छीने
पटना: पुलिस मुख्यालय का गेट गिरा, घटना में सिपाही हुआ घायल
पटना: राजधानी में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, बनेंगे 4 नए आइसोलेशन वार्ड