पटना न्यूज: कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, बेटी का कई बार किया बलात्कार

Smart News Team, Last updated: Thu, 4th Jun 2020, 4:14 PM IST
  • पटना जिले के खगौल में एक हैवान बाप की हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी बेटी के साथ 12 साल की उम्र ही रेप कर रहा था। हालांकि, अब पुलिस ने पिता को बेटी के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस संकट के बीच बिहार की राजधानी पटना में रिश्ते को शर्मसारी कर देने वाली घटना सामने आई है। पटना जिले के खगौल में एक हैवान बाप की हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी बेटी के साथ 12 साल की उम्र ही रेप कर रहा था। हालांकि, अब पुलिस ने पिता को बेटी के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, खगौल की रहने वाली दसवीं की छात्रा ने महिला थाने में पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसका पिता 12 साल की उम्र से ही डरा-धमकाकर उसके साथ रेप कर रहा है। वह जब भी इसका विरोध करती थी, उसका पिता पिटाई कर उसे चुप करा देता था। पीड़िता की मां ने ही प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने घर से ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आज यानी गुरुवार को जेल भेज दिया जाएगा। छात्रा की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें