पटना न्यूज: फिर बढ़ने लगा क्राइम, पिस्टल की नोंक पर महिला से लूटी सोने की चेन
- फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना बॉर्डर के राज घाट पुनपुन बांध पर पिस्टल की नोक पर शनिवार की शाम महिला से चेन लूटने की वारदात हुई।

कोरोना लॉकडाउन में ढील मिलते ही एक बार फिर से अपराधियों के मनोबल बढ़ने लगे हैं और राजधानी पटना और उसके आस-पास हर दिन क्राइम की घटनाएं हो रही हैं। फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना बॉर्डर के राज घाट पुनपुन बांध पर पिस्टल की नोक पर शनिवार की शाम महिला से चेन लूटने की वारदात हुई। दरअसल, स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर सोने का चेन लूट लिया। इसके बाद बदमाश आराम से पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी जानीपुर थाना दी, जिसके बाद जानीपुर पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित के साथ घटना स्थल पर पहुंच छानबीन किया। साथ ही आसपास इलाके में छापेमारी भी। वहीं छानबीन के दौरान घटना स्थल नौबतपुर थाना इलाके में आया। जिसके बाद जानीपुर पुलिस ने इसकी जानकारी नौबतपुर थाने को दिए।
पीड़ित महिला को इसकी शिकायत नौबतपुर थाने जाकर करने को कहा गया। इस घटना से बाद महिला काफी डरी हुई थी। वहीं पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पीड़ित महिला रिंकी देवी अपनी बहन के साथ मायके शेखपुरा से नौबतपुर जा रही थी।
इसी दौरान अकबरपुर बांध के जैसे ही आगे राज घाट के नजदीक स्कूटी से पहुंची बाइक सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर महिला पर पिस्टल तान कर सोने का चेन गले से लूट ली और फिर चलते बने। पीड़ित महिला के पति संतोष कुमार आरा में सरकारी स्कूल में टीचर हैं। महिला पूरे परिवार के साथ सगुना मोड़ पर रहती है।
अन्य खबरें
पटना: गर्मी के मौसम में बिजली हुई गुल तो नपेंगे कार्यपालक अभियंता
तैरना नहीं आता था फिर भी लगाई छलांग, शिष्य की जान बचाने में गुरुजी गंगा में डूबे
पटना एम्स का सर्वे- लॉकडाउन में टीबी मरीजों की दवा में ढील बन गया जान का खतरा
जब DNA जांच ने खोए मासूस को असली मां-बाप से मिलाया, दो दंपतियों ने किया था दावा