Indian Railways: बिहार-यूपी और झारखंड से चलने वाली 17 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द, फुल लिस्ट

Swati Gautam, Last updated: Wed, 23rd Feb 2022, 9:56 PM IST
  • भारतीय रेलवे ने असम के रंगिया मंडल में ब्लॉक और नॉन इंटरकालिंग में निर्माण कार्य के कारण 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच यूपी-बिहार और झारखंड से गुजरने वाली 17 ट्रेनों को अलग अलग तारीखों में रद्द कर दिया गया है. अगर आप ट्रेन यात्री हैं तो रद्द ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो)

पटना. अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी सूचना है. बता दें कि असम के रंगिया मंडल में ब्लॉक और नॉन इंटरकालिंग में निर्माण कार्य के कारण यूपी-बिहार और झारखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने वाला है. भारतीय रेलवे के अनुसार 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच पूर्व मध्य रेलवे की 17 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया गया है. जिनमें से एक ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है. एक ट्रेन का शार्ट टर्मिनेशन किया गया है. अगर आप भी 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो रद्द ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

बता दें कि रांची से चलने वाली ट्रेन संख्या 15661 नाम रांची-कामाख्या एक्सप्रेस 23 फरवरी 2022 को परिवर्तित मार्ग न्यू बोगांईगांव-रंगिया-कामाख्या के रास्ते चलाई जायेगी. वहीं 23 फरवरी को ही राजेन्द्रनगर से खुलने वाली 13248 राजेन्द्रनगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस का आंशिक समापन कटिहार में किया जायेगा. पूर्व मध्य रेलवे का कहना है कि 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले ट्रेन का शेड्यूल जरूर चेक कर लें.

UPSC नहीं भारतीय रेलवे के कैडर से होगी ग्रुप ए के पदों पर बहाली, Railway तैयार कर रहा Cadre

रद्द ट्रेनों की लिस्ट

13247 कामाख्या-राजेन्द्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस 24 एवं 25 फरवरी, 2022 को रद्द

15656 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 23 फरवरी, 2022 को रद्द

15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस 27 फरवरी, 2022 को रद्द

15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 फरवरी, 2022 को रद्द

15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 25 फरवरी, 2022 को रद्द

19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 24 फरवरी, 2022 को रद्द

19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस 28 फरवरी, 2022 को रद्द

14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 24 फरवरी, 2022 को रद्द

14620 फिरोजपुर कैंट-अगरतला एक्सप्रेस 28 फरवरी, 2022 को रद्द

14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस 24 फरवरी, 2022 को रद्द

14037 सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 फरवरी, 2022 को रद्द

19305 डा. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस 24 फरवरी, 2022 को रद्द

19306 कामाख्या-डा. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 27 फरवरी, 2022 को रद्द

22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस 23 फरवरी, 2022 को रद्द

22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2022 को रद्द

13282 राजेन्द्रनगर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2022 को रद्द

13281 डिब्रूगढ-राजेन्द्रनगऱ एक्सप्रेस 28 फरवरी, 2022 को रद्द

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें