पटना आज का राशिफल 19 जून: वृश्चिक को फायदा, मेष को नुकसान, अन्य राशियों का हाल
- जन्मकुंडली के जरिए इंसान को भविष्य का आभास होता है। आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक पटना आसपास का आज का राशिफल 19 जून 2020।

पटना. दैनिक राशिफल का हमारे जीवन में गहरा असर पड़ता है। जन्मकुंडली के जरिए व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार पटना आसपास का आज का राशिफल 19 जून 2020।
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए भाइयों की तरफ से सहयोग मिलेगा। दशम स्थान में शनि एवं गुरु की उपस्थिति के कारण कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। केतु की शुभ स्थिति धार्मिक यात्रा दिखाती है।
वृषभ राशि: वृष राशि वालों के लिए द्वितीय स्थान में सूर्य बुध की स्थिति अच्छी होने से पिता द्वारा धन प्राप्त की स्थिति दर्शाती है। अष्टम केतु की स्थिति के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है।
मिथुन राशि: इस राशि वाले जातकों को नौकरी में सम्मान एवं व्यापार में मुनाफे की स्थिति दिखाती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
कर्क राशि: इस राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य में बाधा फिजूल खर्च से बचना चाहिए एवं विवाह के रुके रिश्ते आएंगे।
सिंह राशि: मेष राशि वालों को संतान की ओर से चिंता रहेगी साथ-साथ नौकरी में चिंता एवं परेशानी बनी रहेगी।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को मां पिता के साथ धार्मिक अनुष्ठान का मौका मिलेगा प्रसाद साथ थोड़ी मानसिक परेशानी भी रहेगी।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों को गुरु एवं शनि के वक्री स्थिति से विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लिए अचानक धन लाभ का योग बनेगा। साथी साथ गाड़ी चलाते वक्त इन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को व्यर्थ के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। जीवन साथी से अनबन की भी संभावना है।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को लोन की स्थिति बनेगी एवं बैंक से उन्हें लोन प्राप्त होंगे राजनीति में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को संतान पक्ष से अनबन रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को नए वाहन के योग एवं भूमि खरीदने के योग बनेंगे। उन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा।

अन्य खबरें
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला: सलमान खान-करण जौहर के खिलाफ पटना में केस दर्ज
कोरोना काल में बेहतर काम का इनाम, पटना के डॉक्टर निखिल को US में मिला सम्मान
पटना: पप्पू यादव का बॉयकॉट चीन कैंपेन, चाइनीज मोबाइल के होर्डिंग पर कालिख पोती
पटना: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, देखें फोटो