पटना: लॉकडाउन का उल्लंघन? ना बाबा ना..मास्क नहीं पहनने पर 1400 लोगों पर जुर्माना

Smart News Team, Last updated: Sat, 18th Jul 2020, 12:57 PM IST
  • बिहार में कोरोना लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान राजधानी पटना में पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है और सड़कों पर बिना मास्क पहनकर निकलने वालों का दनादन चालान काट रही है।
बेवजह घूमने वालों का चालान काटती पुलिस

बिहार में कोरोना लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान राजधानी पटना में पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है और सड़कों पर बिना मास्क पहनकर निकलने वालों का दनादन चालान काट रही है। लॉकडाउन के दूसरे दिन पटना में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 1400 (चौदह सौ) से अधिक लोगों के मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना किया गया। इतना ही नहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 15 वाहन भी जब्त किए गए।

लॉकडाउन में बाज सी हो गई पुलिस की नजर, पहले दिन बिना मास्क के पकड़े 409 लोग

पटना डीएम कुमार रवि के निर्देश पर गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 1415 लोगों पर कार्रवाई की गई और उनका चालान काटा गया। सबसे अधिक 968 लोगों पर अनुमंडलस्तरीय छापेमारी टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इसके अलावा नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा भी मास्क नहीं पहनने के आरोप में लोगों पर कार्रवाई की गई है।

दर्दनाक : पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आई कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत

लॉकडाउन में विशेष अभियान के तहत 15 ऐसे वाहन जब्त किए गए, जो लॉकडाउन में बैन के बावजूद भी सड़कों पर चल रहे थे। कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध के बावजूद तीन वाहन संचालित मिले, उसे भी जब्त किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में एक लाख 82 हजार 900 रुपए जुर्माना लिया गया। इधर, शहर में कुल 11 दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 4 दुकानों को बंद कराया गया तथा बाकी सात दुकानों के संचालकों को प्रशासन की ओर से नोटिस भेजी गई है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें