अब नए डिजाइन की सस्ती ईंट से पूरा होगा घर बनाने का सपना, साइज भी पहले से छोटा

पटना. राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में अब लोगों को जल्द ही सस्ती ईंटें मिलेंगी जिससे गरीब से लेकर मध्यम वर्ग के तबके को घर बनाने में आसानी होगी। ये सस्ती ईंट पहले से अलग डिजाइन में होगी और साइज में भी छोटी रहेगी। इन ईंटों को बनाने में भी कम लागत आएगी क्योंकि मिट्टी के साथ-साथ कोयले की भी ईंट बनाने में बचत होगी। राज्य के सभी प्रमुख ईंट निर्माताओं ने बैठक कर इस बात का फैसला किया है।
हालांकि, इस साल कोरोना काल के चलते निर्णय को लागू करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन भट्ठा संचालकों की कोशिश है कि अगले साल से इस नए डिजाइन के ईंटों का उत्पादन शुरू कर दिया जाए। कहा जा रहा है कि नई ईंटों के लिए नए फॉर्मा भी बनाए जाएंगे।
पटना: लॉकडाउन का उल्लंघन? ना बाबा ना..मास्क नहीं पहनने पर 1400 लोगों पर जुर्माना
क्या होगा नई ईंट में बदलाव
वर्तमान में 10 इंच लंबे, 5 इंच चौड़े और 3 इंच मोटी साइज की ईंट बनाई जाती है। जानकारों का कहना है कि इन्हें बनाने में ज्यादा खर्च आता है। ज्यादा ईंधन बर्बाद होता है। वहीं, नई तरह की ईंटें करीब साढ़े नौ इंच लम्बी, 4 इंच चौड़ी और 3 ईंच से कम मोटी होंगी। फिनिशिंग भी अच्छी रहेगी। मुख्य बात है कि पूरे राज्य में एक ही साइज की ईंट बनाई जाएंगी। अभी अधिकतर जिलों में थोड़े अंतर में अलग-अलग आकार प्रकार की ईंटें बनती हैं।
दर्दनाक : पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आई कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत
क्या होगा नई ईंटों का लाभ
ईंटों के निर्माण में मिट्टी की खपत कम रहेगी। कोयले की खपत कम होगी। प्रदूषण की समस्या नहीं रहेगी। लागत कम की वजह से बाजार मूल्य भी कम होगा। ग्राहकों को सस्ती ईंटें दी जाएंगी। ईंटों की ढुलाई का खर्च भी कम रहेगा और ना ही ओवरलोडिंग की परेशानी होगी।
अन्य खबरें
पटना: लॉकडाउन का उल्लंघन? ना बाबा ना..मास्क नहीं पहनने पर 1400 लोगों पर जुर्माना
दर्दनाक : पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आई कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत
पड़ताल: भर्ती के दो दिन बाद PMCH में शुरू हो रहा संदिग्ध कोरोना मरीजों का इलाज
मजबूरी: होम क्वारंटाइन में कोरोना पॉजिटिव माता-पिता... भूख से बिलख रहे बच्चे