हवाई यात्री ध्यान दें, अब पटना से दिल्ली के लिए 10 व मुंबई के लिए 4 उड़ान हर दिन

Smart News Team, Last updated: Wed, 1st Jul 2020, 12:45 PM IST
  • कोरोना काल में पटना एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले विमानों के शेड्यूल में आज यानी एक जुलाई से बदलाव किया जा रहा है।
इंडिगो ने कई विमानों का समय बदला है

कोरोना काल में पटना एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले विमानों के शेड्यूल में आज यानी एक जुलाई से बदलाव किया जा रहा है। आज से 24 अगस्त के लिए जारी नए शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से पटना के बीच में अब 10 जोड़ी विमान ही उड़ान भरेंगे, जबकि मुंबई के लिए 4 जोड़ी उड़ान उपलब्ध होंगे।

इतना ही नहीं, शनिवार और रविवार को विमानन कंपनी विस्तारा की पटना-मुंबई के बीच उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है।  इससे पहले गो एयर स्पाइसजेट और इंडिगो की ओर से मुंबई के लिए उड़ाने उपलब्ध थी। इंडिगो ने पटना दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली विमानों की संख्या घटाई है। जबकि बंगलुरु जाने वाले उड़ान की बारंबारता बढ़ाई है। साथ ही उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। कुल मिलाकर पटना से हर दिन अब औसतन 21 जोड़ी विमान उड़ान भरेंगे।

विस्तारा की मुंबई के लिए नई उड़ान

विमानन कंपनी विस्तारा नई उड़ान सेवा पटना मुंबई के बीच शुरू हो रही है। विमान संख्या यूके 717 दोपहर 11:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेगा जबकि 12:00 बजे यह मुंबई के लिए पटना से उड़ान भरेगा। यह विमान हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को उपलब्ध होगा। विस्तारा ने दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया है। विमान संख्या यूके 715 बनकर शाम 4:00 बजे पटना आएगी और शाम 5:00 बजे पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

इंडिगो ने कई विमानों का समय बदला है

इंडिगो ने दिल्ली से पटना आने-जाने वाली सुबह की सबसे पहली फ्लाइट के समय में बदलाव किया है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6494 पहले सुबह 5:30 बजे पटना आती थी और फ्लाइट 6ई 724 बनकर 6:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती थी। एक जुलाई से यह फ्लाइट सुबह 5:00 बजे पटना आएगी और 5:40 बजे उड़ान भरेगी। इंडिगो ने कोलकाता आने-जाने वाले विमान के समय में भी बदलाव किया है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6527 पहले सुबह 8:45 पर पटना आती थी और 9:25 पर कोलकाता के लिए उड़ान भर्ती थी । अब यह फ्लाइट सुबह 6:35 बजे पटना पहुंचेगी और 7:10 बजे यह कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। इंडिगो ने मुंबई जाने वाले विमान के समय में भी बदलाव किया है । फ्लाइट संख्या 6ई 5373 पहले सुबह 9:05 बजे पटना एयरपोर्ट पर आती थी और 9:50 बजे यह फ्लाइट संख्या 634 बनकर मुंबई के लिए उड़ान भरती थी । अब यह फ्लाइट सुबह 8:50 बजे पटना पहुंचेगी और 9:40 बजे पटना मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

बेंगलुरु की दोपहर की फ्लाइट का भी समय बदला

इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव हुआ है।  विमान संख्या 6485 अब 2:50 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेगी और विमान संख्या 6ई 805  बनकर शाम 3:40 पर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी। विमान संख्या 6125 अब दिल्ली से शाम 3:50 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी और शाम 4:40 बजे विमान संख्या 6ई 191 बनकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।  विमान संख्या 6ई 653 को फिलहाल शेड्यूल से बाहर कर दिया गया है। विमान संख्या 6ई 6107 पटना से नई दिल्ली के बीच हर दिन उपलब्ध होगी। यह फ्लाइट शाम 6:50 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेगी और रात 7:40 बजे विमान संख्या 508 बनकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

रात में पटना बेंगलुरु के बीच हर दिन उड़ान

 इंडिगो ने पटना एयरपोर्ट से रात में उड़ान भरने वाले बेंगलुरु के विमान की आवृत्ति बढ़ा दी है  विमान संख्या 6ई 6838 अब रात 10:15 पर बेंगलुरु से पटना एयरपोर्ट के लिए हर दिन पहुंचेगी जबकि रात में 11:00 यह पटना से बेंगलुरु के लिए विमान संख्या 681 बन कर हर दिन उड़ान भरेगी। स्पाइसजेट की पटना अमृतसर रूट पर उड़ान सेवा को फिलहाल शेड्यूल से बाहर कर दिया गया है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें