शानदार मौका: कोरोना काल में घर में बेकार पड़ा प्लास्टिक दीजिए और नए मास्क लीजिए

Smart News Team, Last updated: Mon, 6th Jul 2020, 10:33 AM IST
  • राजधानी पटना में प्लास्टिक लाओ, मास्क पाओ अभियान शुरू होने जा रहा है। अब आप घर का कबाड़ा दीजिए और कोरोना का सुरक्षा कवच मास्क ले लीजिए।
पुराना प्लास्टिक भी कोरोना को हराने में मददगार साबित होगा।

पटना. राजधानी में एक अच्छी पहल शुरू होने जा रही है। अब आपका घर में पड़ा बेकार प्लास्टिक आपको कोरोना से बचाने में मददगार साबित होगा. जी हां, दरअसल पटना में प्लास्टिक लाओ, मास्क पाओ अभियान 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान को पटना नगर निगम, एचसीसीबी और यूएनडीपी शुरू करने जा रहा है।

यूएनडीपी के कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार ने इस संबंध में कहा कि राजधानी की 8 जगहों पर 10 जुलाई से प्लास्टिक लाओ, मास्क पाओ अभियान शुरू करने की योजना है। इस जरिए लोगों को मास्क पहनने और ठोस अपशिष्ट अलगाव के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे।

शर्मनाक: दबंगों ने दिव्यांग लड़की का मुंह काला किया और काट दिए बाल, 1 गिरफ्तार

आपको बता दें कि पहला स्टॉल राजधानी के मौर्यालोक टावर पर लगाया जाएगा। राजधानी की आठ जगहों पर स्टॉल लगाए जाएंगे। जो मास्क प्लास्टिक के बदले दिए जाएंगे उन्हें दोबारा भी पहन सकेंगे और उसे धो भी सकेंगे। जीविका द्वारा बनाए जा रहे मास्क की खरीदारी यूएनडीपी करेगा। लोगों को प्लास्टिक के बदले मास्क दिए जाएंगे।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन कॉल गर्ल समेत दलाल गिरफ्तार

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें