पटना PNB लूटकांड: छात्र बन गए दारोगा-सिपाही, इंग्लिश टीचर बन गया डकैतों का सरगना

Smart News Team, Last updated: Sun, 5th Jul 2020, 10:54 AM IST
  • सरगना अमन ने जिस छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाया वे दारोगा-सिपाही बन गए। उनमें कुछ पटना पुलिस महकमे में भी हैं, जबकि दूसरों को सही राह दिखाने वाला अमन खुद डकैत गिरोह का सरगना बन बैठा।
PNB लूटकांड के आरोपी

पटना के पंजाब नेशनल बैंक डकैती कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया और डकैत गिरोह के सरगना समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीएनबी बैंक लूटकांड में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इसका सरगना अमन कोचिंग संचालक है और वह अंग्रेजी पढ़ाता था। आरोपी सरगना अमन ने जिस छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाया वे दारोगा-सिपाही बन गए। उनमें कुछ पटना पुलिस महकमे में भी हैं, जबकि दूसरों को सही राह दिखाने वाला अमन खुद डकैत गिरोह का सरगना बन बैठा।

PNB लूटकांड में डकैतों की तरकीब जान पुलिस का भी माथा घुमा, अब क्या है सस्पेंस…

डकैती कांड में अमन के पकड़े जाने के बाद जैसे-जैसे उसके जानने वालों को यह खबर मिली, सभी हैरान रह गए। कुछ पुलिसवालों को भी भरोसा नहीं हो रहा था कि जिसने उन्हें पढ़ाया है, वह डकैत गिरोह का सरगना निकलेगा। अंग्रेजी पढ़ाने वाले अमन से जब पटना पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने उन्हें अंग्रेजी में पूरी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना में पकड़े जाने के बाद अमन का कोई पारिवारिक सदस्य उससे मिलने तक नहीं पहुंचा।

डकैत गिरोह का सरगना अमन ने पटना पुलिस को चकमा देने की हरसंभव कोशिश की। सूत्रों की मानें तो पकड़े जाने के बाद उसने अंग्रेजी में बात कर पुलिस पर ही सवाल खड़े करने शुरू कर दिए, मगर जब पुलिस टीम उसके साथ सख्ती से पेश आई तो उसने परत-दर-परत घटना से जुड़े सभी राज खोल दिये।

पुलिसिया पूछताछ में काफी मशक्कत के बाद अमन ने लूटे गए 52 लाख ररुपये के बारे में पुलिस को जानकारी दी। दिखावे के लिए कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने वाला अमन नया गिरोह के बनाने की फिराक में लगा था। हालांकि, अभी पीएनबी से कितने पैसे लूटे गए, इस पर सस्पेंस कायम है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें