पटना में सूर्य ग्रहण के बाद नहाने गए दो बच्चे गंगा में डूबे, 3 को बचाया गया

Smart News Team, Last updated: Sun, 21st Jun 2020, 3:07 PM IST
  • सूर्य ग्रहण के बीच पटना में दो बच्चों के गंगा में डूबने का मामला सामने आया है। पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में स्थित घाट पर नहाने गए दो बच्चे डूब गए।
पटना में गंगा में दो बच्चे डूबे(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सूर्य ग्रहण के बीच पटना में दो बच्चों के गंगा में डूबने का मामला सामने आया है। पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में स्थित घाट पर नहाने गए दो बच्चे डूब गए। हालांकि, तीन बच्चों को बचा लिया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और बच्चों को गंगा से निकालने की कोशिश जारी है। 

माना जा रहा है कि ये सभी बच्चे सूर्यग्रहण के बाद गंगा स्नान करने के लिए गांधी मैदान के पास वाले घाट पर गए थे। जहां नहाने के दौरान ही यह हादसा हुआ। फिलहाल दो बच्चों के शवों की तलाश की जा रही है।  

बता दें कि सूर्य ग्रहण के बाद गंगा स्नान की मान्यता रही है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के बाद गंगा में स्नान करना शुभ होता है। पटना में कई घाटों पर लोगों, गंगा स्नान करते देखा गया। 

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें