मौसम पूर्वानुमान: गर्मी से पटना वालों को मिलेगी राहत, आज से 14 जून तक बारिश

Smart News Team, Last updated: Thu, 11th Jun 2020, 8:54 AM IST
  • पटना समेत बिहार में गर्मी से लोग परेशना हैं, मगर आने वाले दिन अच्छे हो सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार से मौसम बदलेगा और पटना सहित लगभग पूरे बिहार में बारिश हो सकती है।
गर्मी में अपनी प्यास बुझाता एक बच्चा (फोटो क्रेडिट- पीटीआई इंस्टाग्राम अकाउंट)

पटना समेत बिहार में गर्मी से लोग परेशना हैं, मगर आने वाले दिन अच्छे हो सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार से मौसम बदलेगा और पटना सहित लगभग पूरे बिहार में बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से पारा गिरेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में कई जगहों पर जबकि अन्य जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश होगी। पटना में भी बादल छायेंगे। गरज के साथ ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने 14 जून तक बारिश का पुर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक निम्नदबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन बिहार-झारखंड के ऊपर आपास में मिल गए हैं। इन कारकों के कारण बिहार में बारिश की संभावना बन रही है। यह स्थिति दो दिनों यानी शुक्रवार तक रहेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार को मानसून के प्रभाव से पूरे बिहार में झमाझम बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

हालांकि, रात के तापमान में दो-तीन दिनों तक थोड़ी वृद्धि की संभावना है। वैसे बुधवार को पटना, भागलपुर, पूर्णिया सहित अन्य हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। पूर्णिया में तो तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक यानी 37.2 दर्ज किया गया। पटना में दिन का तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गया का तापमान 39.7 रहा।

आज और कल इन जिलों में होगी अधिक बारिश: खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें