बिहार पुलिस में बंपर पद हैं रिक्त, सिपाही-दारोगा से अफसर तक के 58 हजार पद खाली

Smart News Team, Last updated: Sun, 5th Jul 2020, 7:09 PM IST
  • अगर आप बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अवसर की कमी नहीं है।बस कोरोना काल खत्म होते ही बिहार पुलिस में बंपर वैसेंकी होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार पुलिस में करीब 50 हजार से भी अधिक पद खाली हैं।
बिहार पुलिस में बड़ी संख्या में खाली पद।

अगर आप बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अवसर की कमी नहीं है।बस कोरोना काल खत्म होते ही बिहार पुलिस में बंपर वैसेंकी होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार पुलिस में करीब 50 हजार से भी अधिक पद खाली हैं। एक आरटीआई के जरिए खुलासा हुआ है कि बिहार पुलिस में सीनियर अफसरों से लेकर सिपाही रैंक तक में लगभग 58 हजार पद खाली हैं। बता दें कि बिहार पुलिस में विभिन्न श्रेणियों के कुल 142106 पद हैं, मगर इसकी जगह मात्र 84125 अधिकारी और जवान ही कार्यरत हैं।

दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता शिव प्रकाश राय ने लोक सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी कि आखिर बिहार पुलिस में कितने पद खाली हैं। इसी के जवाब में डीआईजी (मानवाधिकार) सह लोक सूचना पदाधिकारी राजेश त्रिपाठी द्वारा यह जानकारी दी गई है।

आरटीआई से जो जवाब मिला है, उसके मुताबिक बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर, दारोगा और एएसआई के पद बड़ी संख्या में खाली हैं। बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर और समकक्ष स्तर के कुल 2295 पद हैं, जिनमें 969 खाली हैं। माना जा रहा है कि इन सभी पदों पर वैकेंसी होने वाली है, मगगर कोरोना ने इनकी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

वहीं, दारोगा रैंक में स्वीकृत बल की संख्या 20108 है। मगर अभी 10593 दारोगा ही कार्यरत हैं। इस कैटेगरी में करीब 9515 रिक्तिया हैं। एएसआई श्रेणी में अधिकारियों की और भी ज्यादा कमी है। 14796 की जगह 7310 एएसआई से काम चल रहा है। एएसआई में 7486 पद खाली हैं जो स्वीकृल बल के आधे से अधिक है।

बिहार पुलिस में सीनियर अफसरों की भी कमी है। आईजी रैंक में 23 की जगह 15 अधिकारी ही उपलब्ध हैं। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और स्टॉफ अफसर रैंक के 200 से अधिक पदों पर रिक्तियां हैं। इसके अलावा, सिपाही के 29 हजार तो हवलदार के 10 हजार पद रिक्त हैं।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें