7 वर्ष बाद दिसंबर में इतनी ठंड, 4.8 डिग्री पर पहुंचा रात का तापमान

Malay, Last updated: Sun, 29th Dec 2019, 9:50 AM IST
सात वर्ष बाद दिसंबर के महीने में राजधानी में इतनी जोरदार ठंड पड़ रही है। बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों के बाद अब पटना भी शीतलहर की चपेट में है। राजधानी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिन...
सात वर्ष बाद दिसंबर के महीने में राजधानी में इतनी जोरदार ठंड पड़ रही है।

सात वर्ष बाद दिसंबर के महीने में राजधानी में इतनी जोरदार ठंड पड़ रही है। बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों के बाद अब पटना भी शीतलहर की चपेट में है। राजधानी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिन में हल्की धूप खिलने के बाद भी तापमान पर कोई असर नहीं हो रहा है। दिन का तापमान शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री और नीचे गिरा है। जबकि रात का तापमान 24 घंटे में 4.6 डिग्री नीचे गिरकर 4.8 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पटना का तापमामान अब सामान्य से सात डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री नीचे पहुंच गया है। इस कारण ही कनकनी से बाहर चलना मुश्किल हो रहा है।

सात वर्ष बाद इतनी तेज ठंड
राजधानी में सात वर्ष बाद इतनी तेज ठंड पड़ रही है। 2012 में 30 दिसंबर को पटना का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पूरा शहर शीतलहर की टपेट में बने रहने की संभावना है। उत्तरी उत्तर प्रदेश से हिमालय की ओर से आ रही हाड़ कंपाने वाली हवा से प्रदेश में इतनी ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर बिहार तक पहुंच रहा है।

एक के बाद मिलेगी राहत
पटना में एक जनवरी से बादल छाने की संभावना है। बिहार से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ऊपरी हवा के चक्रवात होने का पुर्वानुमान है। इस कारण एक जनवरी से तीन दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना है। पटना में दो जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य स्तर पहुंचेगा। कोहरा घना होने के कारण कनकनी से राहत मिल जाएगी। अभी 31 दिसंबर तक शीतलहर को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अलर्ट जारी किया है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें