कोरोना से लड़ाई: घरेलू उड़ानों पर भी रोक पंजाब-महाराष्ट्र में कर्फ्यू

Malay, Last updated: Tue, 24th Mar 2020, 2:32 PM IST
कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बीते दो दिन के भीतर 137 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है जबकि इस महामारी से देश में दो और मौत हुई है। 55 साल...
कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बीते दो दिन के भीतर 137 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है जबकि इस महामारी से देश में दो और मौत हुई है। 55 साल के एक शख्स की पश्चिम बंगाल में मौत हुई है। मरीज को पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह इटली से लौटा था जबकि रविवार देर रात मुंबई में एक 63 वर्षीय वृद्ध ने अपना दम तोड़ दिया। हालांकि उपचार के बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव हो गई थी।

बढ़ते मामलों को काबू करने के प्रयासों की कड़ी में सरकार ने अबं एक तरफ घरेलू विमान सेवा पर भी रोक लगा दी है। मंगलवार रात 12 बजे से कोई विमान उड़ान नहीं भरेगा। हालांकि, कार्गो फ्लाइट पर पाबंदी लागू नहीं होगी। उधर, पंजाब और महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्यों में कफ्र्य की घोषणा कर दी है। इसके अलावा जिले की सीमा पर चौकसी बरती जा रही है और समूह में लोगों को कही नहीं जाने दिया जा रहा है। देर शाम दिल्ली में भी कफ्र्यू लगा दिया गया।

लॉकडाउन को लेकर राज्यों को निर्देश: देश के 75 जिलों में रविवार को लॉकडाउन कर दिया गया था, जिसके चलते सोमवार सुबह सड़कों पर काफी कम लोग दिखे। वहीं, केंद्र ने राज्यों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। केंद्र ने कहा है कि जो इसका उल्लंघन करता है उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो। इससे पहले महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 89 हो गई। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। केरल में 52 मामले हैं जिनमें सात विदेशी हैं। दिल्ली में 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल है जबकि यूपी में एक विदेशी समेत 27 मामले सामने आए।

पंजाब और कर्नाटक में तेजी से बढ़ रहे मामले: तेलंगाना में 11 विदेशियों समेत 22 मामले आए हैं जबकि राजस्थान में 24 मामले मिले हैं। हरियाणा में 21 मामले जिनमें से 14 विदेशी हैं। कर्नाटक में 26 व पंजाब में 21 और लद्दाख 13 संक्रमित पाए गए हैं। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें