नये सॉफ्टवेयर से 16 गुना तेजी से तैयार होगा इंटर-मैट्रिक का रिजल्ट

Malay, Last updated: Sun, 16th Feb 2020, 11:17 AM IST
बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 का रिजल्ट तैयार करने के लिए नया सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से इस बार रिजल्ट तैयार होगा। इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने...
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 का रिजल्ट तैयार करने के लिए नया सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से इस बार रिजल्ट तैयार होगा। इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। 

उन्होंने कहा कि इस सॉफ्टवेयर की मदद से 16 गुना तेजी से रिजल्ट तैयार हो पाएगा। इसके साथ ही इस बार रिजल्ट का विश्लेषण भी किया जा सकेगा। जिला और विषय वार रिजल्ट विश्लेषण करना अब आसान हो जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के साथ ही रिजल्ट प्रोसेस भी चलता रहेगा। इससे किसी चीज के लिए इंतजार नहीं करना होगा। जो काम करने में सप्ताह भर लगता था, उसे अब एक या दो दिन में किया जा सकेगा। 

उन्होंने बताया कि मूल्यांकन खत्म होने के बाद रिजल्ट तैयार करने में इस बार देरी नहीं होगी। चूंकि इस बार शिक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे, इस कारण मूल्यांकन में समय लगेगा। लेकिन मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में समय नहीं लगेगा।  

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें