तमिलनाडु -MP में पहली मौत, मरीजों की संख्या 562 पहुंची

Malay, Last updated: Thu, 26th Mar 2020, 10:20 AM IST
भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में इससे संक्रमित अब तक 562 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि दस की मौत हुई है। हालांकि दिल्ली में जिस दूसरे मरीज की मौत हुई थी उसकी जांच में...
corona

भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में इससे संक्रमित अब तक 562 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि दस की मौत हुई है। हालांकि दिल्ली में जिस दूसरे मरीज की मौत हुई थी उसकी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। बुधवार सुबह मदुरै में 54 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने कहा कि मरीज को लंबे समय से डायबिटीज और ब्लडप्रेशर की समस्या थी। तमिलनाडु में कोरोना से यह पहली मौत है। वहीं, मध्यप्रदेश स्थित उज्जैन की रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी रिपोर्ट मंगलवार देर रात पॉजिटिव आई। कोरोना से मध्य प्रदेश में भी यह पहली मौत है। जबकि मिजोरम में भी पहला मामला सामने आया है यहां एक पादरी पॉजिटिव पाया गया है। पादरी नीदरलैंड से लौटा था।

ठीक हो चुके हैं 40 मरीज : आंकड़ों के अनुसार, एक दिन पहले के मुकाबले संक्रमण के मामलों में कुछ कमी आई है। पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 40 को छुट्टी दे दी गई। 

इंदौर में भी कफ्र्यू
इंदौर में भर्ती पांच मरीजों में संक्रमण बाद प्रशासन ने लॉकडाउन को कफ्र्यू में बदल दिया। महाराष्ट्र में बुधवार को चार नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। गुजरात में भी तीन और नए मामले सामने आए हैं। अब यहां संक्रमित लोगों की संख्या 38 हो गई है। तेलंगाना में तीन नए मामले आने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या 39 हो गई है। नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती संक्रमित 3 मरीजों को 14 दिन तक अलग रखने के बाद की गयी जांच में नमूने निगेटिव आए हैं। 

उप्र में गुटखा के निर्माण व बिक्री पर रोक
उत्तर प्रदेश में और तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि के साथ यहांं संक्रमित लोगों की संख्या 38 हो गई, जिसके बाद यहां योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में पान, पान-मसाला और गुटखा के निर्माण और बिक्री पर रोक लगा दी है।   

बालीवुड गायिका कनिका कपूर की रिपोर्ट तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है। उनमें संक्रमण बना हुआ है। उनकी हालत स्थिर है। शेष दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
लखनऊ में पीजीआई में भर्ती कनिका की जांच रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है। हालांकि उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं बताई जा रही है। पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि उनका उपचार रिपोर्ट निगेटिव आने तक चलेगा। दो बार निगेटिव रिपोर्ट के बाद उनके बारे में कुछ कहा जाएगा। उनकी देखभाल के लिए हर समय एक नर्स तैनात रहती है। हर चार घंटे पर नर्सों की शिफ्ट बदलती है। नर्सों को पीपीई किट पहननी पड़ती है। उसे पहनने में ही काफी समय लगता है और ड्यूटी खत्म होने के बाद उतारने में अत्यंत सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि शरीर के किसी भी भाग से किट का बाहरी हिस्सा छूने पर संक्रमण का खतरा रहता है। 

ईरान से लाए गए 277 लोगों का समूह जोधपुर पहुंचा 
जोधपुर। कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से लाए गए 277 लोगों का समूह बुधवार को तड़के राजस्थान के जोधपुर हवाईअड्डा पहुंचा। सेना के एक प्रवक्ता संबित घोष ने बताया कि ईरान से इन लोगो के यहां पहुंचने पर सभी की प्रारंभिक जांच की गई और उसके बाद उन्हें जोधपुर सैन्य स्टेशन में स्थापित ‘आर्मी वेलनेस फेसिलिटी’ ले जाया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार्र ंसह ने बताया कि ईरान से लाए 277 लोगों में से 273 तीर्थयात्री हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों में पांच बच्चों और एक मासूम के अलावा 149 महिलाएं और 128 पुरुष शामिल हंै। 

ंवध्याचल में अब दर्शन नहीं, गुड़ी पड़वा भी सूना
नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार र्को ंवध्यवासिनी देवी का मंदिर शृंगार के बाद बंद कर दिया गया और कोई दर्शन पूजन नहीं हुआ। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि उनकी जानकारी में यह पहली बार हुआ है कि देवी का दर्शन पूजन रोका गया हो। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य की जनता से अनुरोध किया कि वे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नवरात्र के दौरान अपने घर में ही धार्मिक अनुष्ठान करें। महाराष्ट्र के ठाणे जिले र्में ंहदू नववर्ष के तौर पर मनाए जाने वाले गुड़ी पड़वा का उत्सव इस बार लॉकडाउन की वजह से फीका रहा। जुलूस की बजाय लोगों ने इस बार अपने घरों पर ही त्योहार मनाया। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें