निगम आयुक्त ने लिया जायजा, रैन बसेरे में चौकी-पंखे लगाने का निर्देश

Malay, Last updated: Mon, 30th Mar 2020, 1:54 PM IST
सैदपुर नहर की उड़ाही को लेकर रविवार को निगम आयुक्त हिमांशु शर्मा ने सैदपुर नहर का निरीक्षण कर उड़ाही के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निगम आयुक्त सबसे पहले रामपुर नहर पहुंचे। जहां...
File photo

सैदपुर नहर की उड़ाही को लेकर रविवार को निगम आयुक्त हिमांशु शर्मा ने सैदपुर नहर का निरीक्षण कर उड़ाही के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निगम आयुक्त सबसे पहले रामपुर नहर पहुंचे। जहां नाला उड़ाही को लेकर नगर निगम अजीमाबाद अंचल के ईओ से बात की। 

आरएमआरआई स्थित संप हाउस की देखी कार्यप्रगति:  निगमायुक्त ने शाहगंज, लड्डू अखाड़ा, अगमकुआं पुल, आरएमआरआई स्थित संप हाउस का जायजा लिया। उन्होंने जल्द ही नाला उड़ाही की बात कही। इसके बाद निगम आयुक्त ने गायघाट महात्मा गांधी सेतु के नीचे बने रैनबसेरा का भी जायजा लिया। जहां जरूरतमंद लोगों को मिल रही सुविधाओं को देखा। उन्होंने रैनबसेरा में चौकी और पंखा लगाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान निगमायुक्त ने जरूरतमंदों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता को भी जांचा। 

दोनों वक्त भोजन देने का निर्देश
निगम आयुक्त हिमांशु शर्मा ने निगम अधिकारियों से जरूरतमंदों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने और वहां रहनेवाले लोगों को दोनों वक्त भोजन देने का निर्देश दिया। फिलहाल गायघाट रैन बसेरा में तीन दर्जन लोग ठहरे हुए  हैं। जिनमें कई ऐसे लोग हैं जो लॉग डाउन के कारण घर नहीं जा सके हैं। निगम आयुक्त के निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक संजीव कुमार वर्मा, मो. रिजवान, प्रताप कुमार मौजूद थे।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें