डेंगू ने बिगाड़ी पटना की सेहत, रोज बढ़ रहे मरीज
पटना में जलजमाव के बाद डेंगू के मरीजों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि में कोई कमी नहीं आ रही है। डेंगू के मरीजों की संख्या फिलहाल बढ़ ही रही है। जांच के बाद पॉजिटिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की बायरोलॉजी लैब में डेंगू के कुल 141 पॉजिटिव मरीज चिह्नित हुए हैं। इनमें से 136 मरीज सिर्फ पटना के हैं। कुल 253 व्यक्तियों ने जांच के लिए सेंपल दिया था। वहीं पीएमसीएच में डेंगू के कुल 61 मरीज भर्ती हैं।
पीएमसीएच इमरजेंसी के मुख्य आकस्मिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह ने बताया कि इमरजेंसी के डेंगू वार्ड में कुल 39 मरीज पहले से भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। वहीं 12 नये डेंगू के मरीज भर्ती हुए हैं। साथ ही छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि इमरजेंसी और हथुआ वार्ड में डेंगू के मरीज काफी संख्या में भर्ती हैं। अभी डेंगू का प्रकोप अगले 15 से 20 दिनों तक रहेगा।
दूसरी बार डेंगू के शिकार मरीज की हालत गंभीर
दूसरी बार जो डेंगू के शिकार हुए हैं, उनकी स्थिति थोड़ी गंभीर है। एक या दो साल पहले एक बार जिन्हें डेंगू हो चुका है, उनकी उनकी हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है।
गांधी मैदान थाने के दो पुलिसकर्मी डेंगू से बीमार
पटना। गांधी मैदान थाने के दो पुलिसकर्मी डेंगू से बीमार हो गए हैं। इनमें एएसआई चंद्रभान सिंह तथा बच्चा नट शामिल हैं। जांच में दोनों को डेंगू से पीड़ित पाया गया है। इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पुष्टि गांधी मैदान थाना प्रभारी ने की है।
अन्य खबरें
छठ पर जेपी सेतु होगा बंद, गांधी सेतु पर दबाव से और लगेगा जाम
गैस पाइप लाइन में रिसाव से दूर तक उठने लगीं आग की लपटें
टेस्ला ला रही छत पर लगाने वाली सोलर टाइल्स
रोशन हुआ पटना: गांव की बेटियों को खेल की राह दिखा रहीं स्वीटी