एक दिसंबर तक मुफ्त मिलेगा फास्टैग

Malay, Last updated: Fri, 22nd Nov 2019, 12:18 PM IST
1 दिसंबर 2019 से सभी राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा की सभी लेन फास्टैग से जुड़ेंगी। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। 1 दिसंबर 2019 से टोल प्लाजा...
प्रतीकात्मक तस्वीर

1 दिसंबर 2019 से सभी राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा की सभी लेन फास्टैग से जुड़ेंगी। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। 1 दिसंबर 2019 से टोल प्लाजा में फास्टैग अनिवार्य किया गया है। फिलहाल फास्टैग फ्री में लगाया जा रहा है। फास्टैग की सिक्योरिटी कीमत 150 रुपये है लेकिन 1 दिसंबर तक फ्री में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर के बाद जिन वाहनों में यह टैग नहीं लगा होगा, टोल प्लाजा पर उसे दोगुना टोल का भुगतान करना होगा। देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 527 टोल प्लाजा हैं, जिनमें से 380 टोल प्लाजा के सभी लेन फास्टैग से लैस हो गए हैं। बाकी लेनों को भी फास्टैग से लैस किया जा रहा है।

क्या होता है फास्टैग 
फास्टैग, वाहनों के लिए एक प्रीपैड टैग सुविधा है, जिससे आप टोल प्लाजा पर बिना रुके और समय गवाएं गाड़ी चला सकते हैं। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन का इस्तेमाल होता है। एक बार अगर आपका फास्टैग एक्टिव हो जाएगा तो आप इसे गाड़ी के शीशे पर लगा सकते हैं। इसके बाद टोल प्लाजा पर पहुंचने पर खुद ही नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पेमेंट वॉलेट से लिंक किए हुए आपके बैंक अकाउंट से टोल का पैसा कट जाएगा। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें