जिस मास्क के लिए मारामारी, वही फैला न दे बीमारी

Malay, Last updated: Mon, 23rd Mar 2020, 8:14 AM IST
मास्क के लिए हो रही मारामारी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया जा रहा है जिसके लिए मारामारी चल रही है, वही मास्क बीमारी फैला सकता है। मास्क को लेकर की जा रही...
file photo

मास्क के लिए हो रही मारामारी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया जा रहा है जिसके लिए मारामारी चल रही है, वही मास्क बीमारी फैला सकता है। मास्क को लेकर की जा रही लापरवाही स्वास्थ्य विभाग र्की ंचता बढ़ा रहा है। अगर मास्क में कोई भी वायरस आया और इस्तेमाल करने वाले ने सावधानी नहीं बरती तो इससे भी महामारी फैल सकती है। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ संजय कुमार ने मास्क का प्रयोग करने वालों को अलर्ट करते हुए कहा है कि उनकी एक चूक घर से लेकर समाज तक को मुश्किल में डाल सकती है। 

मास्क को लेकर लोगों में मारामारी है, जबकि इसका इस्तेमाल करना भी लोग भलीभांति नहीं जान रहे हैं। मास्क से लंबे समय तक सुरक्षा नहीं हो सकती है, इस कारण से यही मास्क संक्रमण का कारण बन जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अच्छे क्वालिटी का मास्क भी लंबे समय तक नहीं सहायता दे सकता है। तीन से पांच घंटे में भी इसके काम करने की क्षमता खत्म हो जाती है। ऐसे में मास्क खतरा बन सकता है। इसे लगातार लगाए रहने से संक्रमण का खतरा बन सकता है। 

मास्क आपके घर पहुंचाएगा वायरस 
लगातार मास्क लगाने वाले को इसे पहनकर घर में नहीं जाना चाहिए। दिनभर पहनने के बाद इसका डिस्पोजल भी ठीक से किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जा रहा है तो संबंधित व्यक्ति मास्क के साथ अपने घरों में संक्रमण का खतरा लेकर पहुंच रहा है। एक्सपर्ट बताते हैं कि मास्क को या तो जला देना है या फिर इसे गड्ढे में मिट्टी के नीचे दबा देना है। पटना में ऐसा नहीं हो रहा है, जो संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता है। शहर में 90 प्रतिशत लोग मास्क के निस्तारण को लेकर लापरवाही कर रहे हैं।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें