जोधपुर: हादसे में नवविवाहित जोड़े समेत 11 की मौत

Malay, Last updated: Sun, 15th Mar 2020, 4:31 PM IST
राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को ट्रॉले और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह परिवार नवविवाहित जोड़े को बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए ले जा...
राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को ट्रॉले और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को ट्रॉले और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह परिवार नवविवाहित जोड़े को बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए ले जा रहा था। इनकी शादी 27 फरवरी को ही हुई थी। हादसा जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में मेगा हाई-वे पर सोईन्तरा गांव के निकट हुआ। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रॉले के नीचे दब गई। मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों का जोधपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर शनिवार को दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया कि मैं उन लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं जो इस दुर्घटना में मारे गए और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले में सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मौत हो जाने पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि हादसे में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें