लॉकडाउन पर भी आम दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ रहने से सख्त

Malay, Last updated: Wed, 25th Mar 2020, 8:28 AM IST
फतुहा में कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्थिति जानने ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा, एएसपी मनीष कुमार सिन्हा को सदल-बल मंगलवार को सड़कों पर उतरना पड़ा। दरअसर, सुबह से सड़कों पर काफी भीड़ थी। पहले तो लोगों...
प्रखंडो में लॉकडाउन पर भी आम दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ रहने से प्रशासन सख्त

फतुहा में कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्थिति जानने ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा, एएसपी मनीष कुमार सिन्हा को सदल-बल मंगलवार को सड़कों पर उतरना पड़ा। दरअसर, सुबह से सड़कों पर काफी भीड़ थी। पहले तो लोगों को समझाया गया, फिर पुलिस को सख्ती से निपटना पड़ा। एएसपी ने माइक से अपील करते हुए कहा कि बेवजह लोग अपने घरों से न निकलें। बेवजह घूमने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। इसी शृंखला में कई ऑटो और बाइक पुलिस द्वारा जब्त किए गए।

मैं समाज का दुश्मन हूं और मैं बगैर काम का घूम रहा हूं ... 
मनेर में लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं लेने वाले लोगों व बाइक सवारों को मंगलवार को पुलिस ने मैं समाज का दुश्मन हूं और मैं बगैर काम का घूम रहा हूं... का प्रमाणपत्र देकर सामाजिक दुश्मन के रूप में सम्मानित किया। पुलिस इस तरह के लोगों को समाज का दुश्मन का प्रमाणपत्र देकर दंड दे रहे हैं। मौके पर मनेर के कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

सिटी क्षेत्र के थोक मंडियों में छापेमारी
इधर पटना सिटी में लॉकडाउन की स्थिति में खाद्य पदार्थोें की हो रही कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर डीएम के निर्देश पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से सिटी क्षेत्र के थोक मंडियों में छापेमारी की गई। एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि बाजार में आटा की हो रही किल्लत को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एडीएम जैनेन्द्र कुमार के साथ सिटी क्षेत्र के महाराजगंज, मीनाबाजार, गुलजारबाग, मंसूरगंज, मारुफगंज समेत अन्य खाद्यान्न मंडियों में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन फ्लॉवर मिल का निरीक्षण किया गया।  जहां मात्र एक फ्लॉवर मिल खुला पाया गया। जबकि अधिकांश बंद थे। जहां सब कुछ सामान्य पाया गया। छापेमारी के दौरान व्यापारियों ने बताया कि लॉकडाउन की स्थिति में खुदरा दुकानदारों द्वारा खाद्यानों का भंडारण करने से थोक मंडियों में आउट ऑफ स्टॉक की स्थिति हो गई है। इधर, प्रशासन ने बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर सख्ती भी दिखाई।

बेवजह घूम रहे लोगों को पहले समझाया, नहीं माने तो पिटाई
बाढ़। बाढ़ अनुमंडल में लागू लॉकडाउन में पुलिस का डंडा चलने के बाद भी लोग आदेश के पालन में तत्पर नजर नहीं आ रहे हैं। अनुमंडल मुख्यालय के सदर बाजार में खुली मिठाई दुकान को देखकर अधिकारियों ने जमकर लाठियां भांजी और दुकानें बंद कराईं। इसके बाद पुलिस स्टेशन रोड, कोर्ट एरिया, मेन रोड, बांध रोड ,बाजपुर रोड में बेवजह घूम रहे लोगों की पिटाई की। इधर, कोरोना वायरस मरीजों से निबटने के लिए अनुमंडल अस्पताल में फ्लू कॉर्नर बनाया गया है, इसमें दो स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। बाहर से आए मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। 

लोगों के मनमानी रवैये   से लॉकडाउन बेअसर
बख्तियारपुर। प्रशासन के लाख मनाही और मुस्तैदी के बावजूद लोग बेवजह अपने घरों से निकल लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  मंगलवार को क्षेत्र में गाड़ियों का परिचालन एवं बाजारों में भीड़ का नजारा पूर्ववत देखने को मिला। धारा-144 की निरंतर हो रही घोषणाओं के बाद भी लोग समूह में एकत्रित हो रहे हैं। दुकानों एवं सब्जी विक्रेताओं पर तो मानो सरकार के निर्देशों का किसी तरह का असर ही नहीं हो रहा है। हालांकि, स्थानीय पुलिस निरन्तर गश्ती में जुटी है। परन्तु पुलिस बल की कमी से स्थिति पूर्णत: नियंत्रित नहीं हो रही है। 

घरों में रहें लापरवाही पड़ेगी महंगी
खुसरूपुर। कोरोना वायरस से बचने के लिए मंगलवार को पुलिस ने वैसे लोगों पर सख्ती दिखाई, जो बाजार में बेवजह आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक रहने के लिए माइक से प्रचारित किया गया। बाद में एएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष सदल-बल पहुंचे। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया। अनावश्यक खड़े लोगों को सख्ती से भगाया। पुलिस ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। एएसपी ने लोगों से कहा र्कि ंजदा रहना है, घरों में रहें, लापरवाही घातक है। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें