पटना जंक्शन पर यात्रियों को 15 रुपए में मिलेगा भोजन

पटना जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब तक महंगा भोजन नहीं खरीद पाने की मजबूरी खत्म हो जाएगी। हनुमान मंदिर के पूर्वी गेट ठीक सामने टाटा पार्क टेंपो स्टैंड में किफायती भोजन केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। 15 रुपए प्रति प्लेट की दर से लोगों को भोजन कराया जाएगा। इसे लेकर बिहार आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से मदद करेगा। यहां खाने की सामग्री भी कम कीमत पर उपलब्ध करायी जाएगी।
एक लाख तक यात्रियों की संख्या
पटना जंक्शन से हर दिन आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख तक पहुंच जाती है। 24 घंटे हजारों लोग पटना जंक्शन पर रहते हैं। स्टेशन परिसर में खाना महंगा मिलने के कारण गरीबों का भोजन संभव नहीं होता। इसे देखते हुए यहां कम कीमत पर भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य रूप से टेंपो, रिक्शा चालकों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा जंक्शन पर आश्रय लेकर रह रहे गरीबों के लिए भी यह बड़ी मदद साबित होगी।
एक महीने से अधिक का वक्त लगेगा
बिहार राज्य ऑटो रिक्शा (टेंपो) चालक संघ के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने कहा है कि इसकी मांग जिला प्रशासन से पहले ही की गई थी। आपदा प्रबंधन से इस संबंध में बात सफल रही है। शहर के दो से तीन स्थानों पर 15 रुपए में हर दिन भोजन कराने वाले भामाशाह भोजन केंद्र के संचालकों ने इसमें सक्रियता दिखाई है। जिला प्रशासन ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इसलिए यहां दूर-दराज से आने वाले लोगों के साथ-साथ पटना जंक्शन के आसपास आश्रय लेकर रहने वाले गरीबों को कम कीमत पर भोजन मिल जाएगा। मार्च के अंत तक इसकी शुरुआत हो सकती है।
अन्य खबरें
पटना में कुरियर मैन बांट रहे दवाएं
पटना नगर निगम: बिना ईओ के कैसे होगी नाला उड़ाही
दिनदहाड़े महिलाओं को लूट रहे बदमाश, बंद हैं सीसीटीवी कैमरे
सिल्क फैब मेला: हर फैशन पर भारी रेशम की साड़ी