गंगा के 23 खतरनाक घाटों पर जाने से रोक, पुलिस तैनात

Malay, Last updated: Sat, 2nd Nov 2019, 1:25 AM IST
पटना। गंगा नदी के किनारे इस बार कुल 101 घाटों पर छठ पूजा होगी। शनिवार की शाम भगवान भास्कर को इन सभी घाटों से अर्घ्य दिया जाएगा लेकिन 23 ऐसे भी घाट हैं, जहां जाने पर लोगों को रोक लगा दी गई है। ये सभी...
छठ घाटों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। खतरनाक घाटों पर लोगों को जाने से रोका जाएगा।

पटना। गंगा नदी के किनारे इस बार कुल 101 घाटों पर छठ पूजा होगी। शनिवार की शाम भगवान भास्कर को इन सभी घाटों से अर्घ्य दिया जाएगा लेकिन 23 ऐसे भी घाट हैं, जहां जाने पर लोगों को रोक लगा दी गई है। ये सभी खतरनाक घाट हैं। इन घाटों के प्रवेश द्वार पर ही बैरियर लगा दिये गये हैं। साथ ही खतरनाक घाटों पर पुलिस की पहरेदारी भी है। 

पटना सदर अनुमंडल में 36, पटना सिटी अनुमंडल में 60 तथा दानापुर अनुमंडल में पांच घाट छठ पूजा के लिए प्रशासन द्वारा तैयार किया गया है। इसके अलावा गंगा में अन्य कहीं भी छठ घाट नहीं बनाया गया है। 

97 तालाबों में भी छठ पूजा करने की तैयारी:
शहर में कुल 97 तालाबों में भी छठ पूजा करने की तैयारी है। खतरनाक घाटों के आगे इसकी सूचना भी दे दी गई है। माइक से एनाउंस भी किया जा रहा है। खतरनाक घाटों के बगल में जो घाट हैं, जहां छठ पूजा हो रही है, उन्हें पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि कोई वहां जा नहीं सके। लोगों से भी अपील की गई है कि वे खतरनाक घाटों की ओर नहीं जाएं। कोई जा भी रहा है तो उसे रोकें या पास के पुलिसवालों को सूचना दें। घाट पर आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी गई है। घाट पर कोई पटाखा नहीं बेचे, इसके लिए पुलिसवालों को जिम्मेदारी दी गई है। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें