सलमान की कट्टर दुश्मन बन गई हैं प्रियंका चोपड़ा

Malay, Last updated: Thu, 5th Dec 2019, 12:32 PM IST
सलमान खान एक बार किसी से खफा हो जाते हैं तो उन्हें मनाना मुश्किल हो जाता है। अब प्रियंका चोपड़ा को ही देख लीजिए जो सल्लू की मिन्नतें करते थक गई हैं पर सलमान ने मानों उनके साथ सुलह न करने की कसम...
Priyanka Chopra

सलमान खान एक बार किसी से खफा हो जाते हैं तो उन्हें मनाना मुश्किल हो जाता है। अब प्रियंका चोपड़ा को ही देख लीजिए जो सल्लू की मिन्नतें करते थक गई हैं पर सलमान ने मानों उनके साथ सुलह न करने की कसम खा रखी  है। सल्लू मियां ने फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ क्यों छोड़ी, इसके पीछे अब तक कई कारण सामने आ चुके हैं पर अब जो खबर आ रही है उससे बेशक सलमान-प्रियंका के फैंस निराश हो जाएंगे। दरअसल, देसी गर्ल के चक्कर में ही सलमान ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। भंसाली चाहते थे कि प्रियंका उनकी फिल्म में आइटम नंबर करें जैसे उन्होंने फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में किया था। जब उन्होंने सलमान से इस सिलसिले में बातचीत की तो वह आग बबूला हो गए। भंसाली ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर सलमान ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने प्रियंका की जगह भंसाली को डेजी शाह का नाम सुझाया। दोनों के बीच बात बनती नहीं दिख रही थी। लिहाजा सलमान पीछे हट गए और ‘इंशाअल्लाह’ डिब्बाबंद हो गई। जब भंसाली ने प्रियंका को  उनकी फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए कहा तो वह इसके लिए फौरन तैयार हो गईं। उन्हें यह भी लगा कि इसके जरिए सलमान के साथ उनका रिश्ता सुधर जाएगा। प्रियंका दुआ कर रही थीं कि वह इस फिल्म का हिस्सा बन जाएं पर उनके हाथ लगने से पहले ही यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें