महाशिवरात्रि पर आज शहर के 21 शिव मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी

Sunil, Last updated: Fri, 21st Feb 2020, 1:56 PM IST
राधजानी सहित देश भर में 21 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए पटना के मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। शिवालयों के पास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई...
shiv temple

राधजानी सहित देश भर में 21 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए पटना के मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। शिवालयों के पास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा के लिए लोगों ने बाजारों में पहुंचकर खरीदारी भी की। महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास फूलों की बरसात होगी तो बोरिंग रोड चौराहा शिव मंदिर से रथ पर शिव बारात निकलेगी। आज शहर के 21 शिवमंदिरों से शोभायात्रा भी निकलेगी और सभी बेली रोड स्थित 108 साल पुराने खाजपुरा शिव मंदिर के पास पहुंचेगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव शिर्वंलग के रूप में 64 जगह प्रकट हुए थे। (उनमें से हमे केवल 12 का नाम पता है जिसे हम ज्योतिर्लिंग के नाम से जानते हैं) इसी दिन पहली बार शिर्वंलग की भगवान विष्णु और ब्रह्माजी ने पूजा था।

मान्यता है कि इस घटना के चलते महाशिवरात्रि के दिन शिर्वंलग की विशेष पूजा की जाती है। वहीं, माना यह भी जाता है कि ब्रह्मा जी ने ही महाशिवरात्रि के दिन ही शिवजी के रुद्र रूप का प्रकट किया था। दूसरी प्रचलित कथा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से नेपाल में महाशिवरात्रि के तीन दिन पहले से ही मंदिरों को मंडप की तरह सजाया जाता है। मां पार्वती और शिव जी को दूल्हा-दुल्हन बनाकर घर-घर घुमाया जाता है।
 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें