रणजी : आशुतोष के नेतृत्व में बिहार नौ को पांडिचेरी से भिड़ेगा

Malay, Last updated: Wed, 4th Dec 2019, 12:12 PM IST
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के वरीय चयन समिति की ओर बिहार रणजी टीम की घोषणा कर दी गयी है। वरीय चयन समिति के चेयरमैन जिशानुल यकीन, सदस्य देवजीत चक्रवर्ती और संजीव कुमार के हस्ताक्षर से तीन मैचों के लिए...
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के वरीय चयन समिति की ओर बिहार रणजी टीम की घोषणा कर दी गयी है। वरीय चयन समिति के चेयरमैन जिशानुल यकीन, सदस्य देवजीत चक्रवर्ती और संजीव कुमार के हस्ताक्षर से तीन मैचों के लिए  टीम की घोषणा की गयी है। 15 सदस्यीय टीम बिहार के स्टार गेंदबाज आशुतोष अमन के नेतृत्व में घोषित की गई है। विदित हो की बिहार का पहला मैच पटना के मोईनुलहक स्टेडियम में नौ दिसंबर से पांडिचेरी के खिलाफ है। 

ये हैं टीम के खिलाड़ी
1. इंद्रजीत 2. मृदुल 3. निशांत 4. बाबुल 5. रहमत (उपकप्तान) 6. विकास रंजन (विककेटकीपर) 7. विवेक कुमार  8. आशुतोष अमन (कप्तान) 9. समर कादरी 10. साबिर खान 11. शशि शेखर 12. सरफराज 13. शिवम 14. अतुल प्रियंकर 15. शशिम राठौर

रणजी टीम के बाद 27 और खिलाड़ियों की घोषणा  
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वरीय चयन समिति ने रणजी टीम चयन के बाद  27 और खिलाड़ियों की सूची जारी की है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने कहा की इन खिलाड़ियों के लिए विशेष कैम्प लगाई जाएगी। कैम्प के तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।  रणजी मैचों के लम्बे सीजन के दौरान किसी प्रकार के परिवर्तन इन्हीं खिलाड़ियों में से किया जाएगा। सचिव ने बताया की इन खिलाड़ियों का कैम्प जारी रहेगा और भविष्य में बिहार के लिए बनने वाली टीम इन्हीं खिलाड़ियों में से बनाया जाएगा। 

इनका हुआ है चयन... 
1. रोहित राज 2. विजय भारती 3. कुंदन कुमार (विकेट कीपर) 4. यशश्वी रिषभ 5. प्रशांत 6. कुमार रजनीश 7. लखन राजा  8.  अभिजीत साकेत 9. विशाल दास 10. हर्ष विक्रम 11. निक्कू सिंह 12. प्रतीक 13. अंशुमान गौतम 14. हिमांशु हरी 15. नवाज खान 16. पप्पू कुमार 17. चिरंजीवी 18. रिषभ राज 19. इशान रवि.20. केशव 21. प्रमोद यादव 22. अस्फान खान (विकेट कीपर) 23. कुंदन गुप्ता 24. अनुनय नारायण 25. मो आतिफ 26. बाशुकीनाथ 27. माज

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें