छात्र बनकर रह रहा था 2.5 करोड़ फिरौती लेने वाला बदमाश

Malay, Last updated: Sat, 23rd Nov 2019, 6:27 PM IST
सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने शुक्रवार को ढाई करोड़ रुपए की फिरौती वसूलने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह अपहरण का अन्तरराज्यीय गिरोह चला रहा था। कुख्यात दीपक पटना में छात्र बनकर रह रहा था। पुलिस ने...
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने शुक्रवार को ढाई करोड़ रुपए की फिरौती वसूलने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह अपहरण का अन्तरराज्यीय गिरोह चला रहा था। कुख्यात दीपक पटना में छात्र बनकर रह रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों की सूचना के बाद की है। अब पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई है। 

चंदन सोनार का गिरोह कर रहा काम
पुलिस का कहना है कि पुलिस के पश्चिम बंगाल के अनुसंधान विभाग के पदाधिकारी को सूचना मिली की सालनपुर (पश्चिम बंगाल ) थाना में 17 मार्च 2019 को दर्ज अंतरराज्यीय अपहरण मामले में चंदन सोनार गिरोह का एक सक्रिय सदस्य दीपक पटना में रह रहा है। सूचना मिलने के बाद दीपक की तलाश में पटना पुलिस जुट गई। वह चकिया थाना क्षेत्र के सीकरहट्टा भोजपुर का निवासी है। पटना में वह छिपकर रह रहा है। 

सुल्तानगंज में एक लॉज से पकड़ाया
पटना पुलिस ने शुक्रवार को सुलतानगंज थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहे दीपक को पकड़ा गया। इसके लिए पटना पुलिस और बंगाल पुलिस की संयुक्त छापेमारी कर रही थी। दीपक को शत्रुधन मेहता शाहगंज थाना सुलतानगंज के लॉज से पकड़ा गया। वह लॉज में किराए पर विद्यार्थी बनकर रह रहा था। अंतरराज्यीय अपहरण गिरोह के सदस्य दीपक कुमार को पकड़ने के बाद कई राज सामने आये हैं। पुलिस का कहना है कि इसी गिरोह ने 17 मार्च 2019 को उद्योगपति तेजपाल सिंह एवं उसके वाहन चालक रवि कुमार को पश्चिम बंगाल से अपहृत कर लिया था। व्यापारी और चालक को रिहा करने के लिए दो करोड़ साठ लाख रुपए की फिरौती वसूल ली थी।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें