स्मार्ट इम्पैक्ट: सिविल सर्जन की टीम जांच करेगी अस्पतालों में कंबल

Malay, Last updated: Fri, 27th Dec 2019, 10:00 AM IST
सरकारी अस्पतालों में कंबल और चद्दर की समस्या से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलेगी। हिन्दुस्तान स्मार्ट की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पटना के अस्पतालों से जानकारी मांगी है। अस्पतालों में...
सरकारी अस्पतालों में कंबल और चद्दर की समस्या से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलेगी।

सरकारी अस्पतालों में कंबल और चद्दर की समस्या से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलेगी। हिन्दुस्तान स्मार्ट की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पटना के अस्पतालों से जानकारी मांगी है। अस्पतालों में कितने कंबल हैं और कितनी चादर है इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। मरीजों को ठंड से बचाने को लेकर विभाग तैयारी कर रही है।

सिविल सर्जन की टीम करेगी जांच
पटना जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ठंड से बचाने को लेकर विशेश रूप से तैयारी की जा रही है। सिविल सर्जन ने इसके लिए एक टीम बनाई है जो अस्पतालों में जाकर कंबल और चादर की व्यवस्था देखेगी। इस टीम में सिविल सर्जन खुद शामिल होंगे। अस्पताल में वार्ड की खिड़की दरवाजों के साथ कंबल व चादर की जांच की जाएगी। जिन अस्पतालों में कंबल पुराने हैं या फिर खराब हो चुके हैं वहां डिमांड बनाकर नई खरीदारी की जाएगी।

सूची तैयार होने के बाद होगी खरीदारी
सिविल सर्जन कार्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि अस्पतालों से सामानों की सूची तैयार होने के बाद खरीददारी की जाएगी। साफ सफाई के साथ ठंड से बचाने को लेकर हर दिशा में काम किया जा रहा है। कंबल से लेकरा बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मरीजों को राहत देने के साथ उन्हें ठंड से बचाने को लेकर अस्पतालों की जांच पड़ताल कराने की तैयारी है। हिन्दुस्तान स्मार्ट ने सरकारी अस्पतालों में ठंड से ठिठुरे मरीजों की समस्या को सामने लाया। गुरुवार को प्रकाशित खबर अस्पताल आइए तो घर से कंबल पद्दर भी साथ लाइए के बाद विभाग ने तैयारी शूरू कर दी है। सिविल सर्जन खुद टीम के साथ मरीजों का हाल जानने के लिए तैयारी में हैं।

अस्पतालों में मैं खुद जाकर टीम के साथ व्यवस्था देखूंगा। जहां भी कंबल और बेड की समस्या है उसको सही करने के लिए खरीदारी की जाएगी। मरीजों को ठंड से बचाने को लेकर विभाग ने अस्पतालों को निर्देश दे दिया है।
- डॉ राज किशोर चौधरी, सिविल सर्जन

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें