मौसम की करवट: दो दिन बाद हो सकती है बारिश
शहर का मौसम रोज रंग बदल रहा है। कभी धूप, कभी छांव तो बूंदाबांदी के आसार के बीच ठंड का असर जारी है। अभी पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी भारत में बने ऊपरी हवा के चक्रवात का असर बिहार में भी दिखेगा। इसके कारण पटना सहित प्रदेश के मध्य इलाकों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। सुबह में घने कोहरे के बाद शाम में बादल छा रहे हैं। बुधवार से यह अधिक हो जाएगा। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बादल छाने और बारिश के कारण तापमान के सामान्य स्तर पर पहुंचने की संभावना है। इससे 10 जनवरी तक कनकनी से राहत मिलेगी। इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी में आर्द्रता 95 फीसदी तक पहुंच जा रहा है। इससे कोहरा भी घना होने की संभावना है। सुबह नौ बजे तक सड़क पर निकलना मुश्किल है। विजिबिलिटी 200 मीटर तक पहुंच जा रही है। मंगलवार को फिर से पटना का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे है, जबकि न्यूनतम एक डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो पटना के लोगों को कनकनी से राहत के लिए अभी एक हफ्ते से अधिक का इंतजार करना पड़ेगा।
अन्य खबरें
तनाव में दुनिया:अब ट्रंप ने इराक को धमकाया
क्रिकेट: मणिपुर के खिलाफ बिहार की दूसरी पारी भी संकट में
जेएनयू विवाद: देश से विदेश तक हिंसा का जमकर विरोध