आ गई सर्दी: धूप-छांव के बीच बदलता रहा मौसम

Malay, Last updated: Sun, 15th Dec 2019, 11:03 AM IST
बारिश के बाद अचानक से शहर का मौसम बदल गया है। ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। शनिवार को शहर का मौसम दो रंग का रहा। सुबह में ठंड के साथ आसमान में काले बादल छाये रहे, वहीं दो पहर बाद धूप खिली तो लोगों को...
बारिश के बाद अचानक से बढ़ी ठंड के कारण सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। वहीं दोपहर में खिली धूप ने राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से

बारिश के बाद अचानक से शहर का मौसम बदल गया है। ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। शनिवार को शहर का मौसम दो रंग का रहा। सुबह में ठंड के साथ आसमान में काले बादल छाये रहे, वहीं दो पहर बाद धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। अचानक से हुई बारिश के बाद बढ़ी ठंड के कारण अब राजधानी सहित आसपास के इलाकों में कोहरे का अलर्ट है। सुबह से छाये बादल और धुंध के कारण जहां मौसम ठंडा रहा, वहीं दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप निकलने के कारण दिन का तापमान शुक्रवार के मुकाबले चार डिग्री ऊपर चढ़ गया। हालांकि, शाम में फिर से घने बादल छा गये। शुक्रवार को शुरू हुई बारिश शनिवार को भी सुबह तक जारी रही। इसके बाद बारिश तो बंद हो गई। मगर तेज पूर्वी और उत्तरी हवा के कारण ठंड से राहत नहीं मिली। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता अब भी 80 फीसदी के ऊपर बनी हुई है। इससे सुबह में कोहरा घना होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कहा है कि शनिवार को ऊपरी हवा का चक्रवात बिहार तक पहुंच गया। यूपी से सटे सीवान और सारण के इलाके में बारिश भी हुई। इसी कारण शाम में पटना में भी अचानक से घने बादल छा गए। हालांकि, अब बारिश की संभावना कम हो गई है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। पटना सहित आसपास के इलाके में अब कनकनी बढ़ने की संभावना है। रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें