अवैध संबंध देख पागल हुआ पति, कैंची से गला रेतकर पत्नी को मार डाला

Malay, Last updated: Sun, 8th Mar 2020, 11:18 AM IST
अवैध संबंध की शक पर एक युवक जुनैब ने पत्नी की कैंची से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह थाना पहुंच और सरेंडर कर दिया। फुलवारीशरीफ पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्यारे पति को...
अवैध संबंध की शक पर एक युवक जुनैब ने पत्नी की कैंची से गला रेतकर हत्या कर दी।

अवैध संबंध की शक पर एक युवक जुनैब ने पत्नी की कैंची से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह थाना पहुंच और सरेंडर कर दिया। फुलवारीशरीफ पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्यारे पति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस विवाहिता के घर ब्रह्मपुर गांव पहुंची। देखा कि विवाहित का शव बेड पर पड़ा है। हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची शव के पास पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

जुनैद खान फुलवारीशरीफ के गुलिस्तान मोहल्ले का रहने वाला है। पत्नी अजमती खातून उर्फ पिंकी दरभंगा के ब्रह्मस्थान इलाके की रहने वाली थी। ब्रह्मस्थान गांव में ही अजमती खातून ने बना हुआ मकान सात वर्ष पहले  खरीदा था। पुलिस ने घर को सील कर मृतका के बड़े पुत्र व अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

जानकारी के अनुसार अजमती खातून उर्फ पिंकी दरभंगा जिले के कुसेश्वर स्थान इलाके की रहने वाली थी। अजमती की यह चौथी शादी थी। पहला पति क्यूम खान था। क्यूम खान से 20 वर्ष का एक पुत्र फैसल खान उर्फ राहुल है, वह  दिल्ली में रहता है। दूसरा पुत्र समीर अजमती के साथ रहता था। घटना के समय वह स्कूल गया था। क्यूम खान को छोड़ने के बाद अजमती खातून ने शमशाद से दूसरी शादी की। इसके बाद तीसरी शादी फुलवारीशरीफ के पेठिया बाजार निवासी संजय कुमार से की। जुनैद से उसकी चौथी शादी थी। 

बड़े पुत्र का आरोप, पैसे के लेनदेन में हुई मां की हत्या
अजमती खातून के बड़े पुत्र फैसल उर्फ राहुल ने बताया कि मेरी मां ने जब दूसरी शादी की थी तब से ज्यादा बात नहीं होती थी। एक बार मेरी मां ने बताया था कि जुनैद को 80 हजार रुपए लोन जमा करने को दिया था, जिसे उसने किसी और को दे दिया। इसपर दोनों में हमेशा झगड़ा होता था। इधर, देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके बड़े पुत्र को सौंप दिया। वहीं छोटे बच्चे समीर को पुलिस ने फिलहार अपने पास रखा है।

तीन वर्षों से चल रहा था संबंध
बता दें कि अजमती ने 25 दिनों पहले फुलवारीशरीफ पहुंच कर जुनैब के खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें कहा गया था कि तीन वर्षों से उसका संबंध है, लेकिन वह शादी नहीं कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जुनैद को हिरासत में लिया था। हालांकि देर शाम तक दोनों में सुलह हो गया था। जुनैद ने 20 फरवरी को अजमती खातून से निकाह कर लिया था। 

जुनैद ने हत्या का कारण अवैध संबंध बताया है। बताया कि पत्नी उसके सामने ही दूसरे युवकों को घर बुलाती थी। साथ ही कई लोगों से उसका अवैध संबंध था। अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी मारपीट पर उतारू हो जाती थी। उसके  नहीं मानने पर हत्या कर दी। 
-रफिकुर रहमान, फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें