नए मतदाता बनने में महिलाएं निकलीं आगे

Malay, Last updated: Sat, 8th Feb 2020, 2:05 PM IST
मतदान केंद्रों पर इस बार भी महिलाओं का दबदबा रहेगा। आधी आबादी पुरुषों पर भारी पड़ेगी। नई मतदाता सूची में इस बार पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के नाम अधिक जुड़े हैं। सात फरवरी 2020 को सूची का अंतिम प्रकाशन...
Voter list (File Pic)

मतदान केंद्रों पर इस बार भी महिलाओं का दबदबा रहेगा। आधी आबादी पुरुषों पर भारी पड़ेगी। नई मतदाता सूची में इस बार पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के नाम अधिक जुड़े हैं। सात फरवरी 2020 को सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इसमें नए मतदाता में पुरुषों की संख्या महिलाओं से कम है। हालांकि यह बढ़त एक साल की है और आने वाले दिनों में संख्या और भी बढ़ सकती है।      

48465 नए मतदाताओं का नाम शामिल 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कहना है कि 7 फरवरी को मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। इसमें कुल 48465 नए मतदाता बनाए गए हैं। मतदाता अपना नाम बिहार सीईओ की वेबसाइट पर देख सकते हैं। विधानसभा वार सूची तैयार की गई है। 

2020 में ऐसे बढ़े मतदाता 
48465 कुल नए मतदाता सूची में जुड़े हैं। इसमें 26431 नई महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि नए पुरुष मतदाताओं की संख्या 22048 है। इसी तरह विधानसभा वार सूची में भी महिलाओं की संख्या पुरुषो से अधिक है। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें