सुशांत सिंह के घर पहुंचे खेसारी लाल यादव-अक्षरा सिंह, कहा- अच्छा इंसान चला गया
- पटना में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलकर दु:ख व्यक्त किया।

पटना में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलकर दु:ख व्यक्त किया। खेसारी और अक्षरा सिंह ने सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कुछ समय तक सुशांत के पिता से भी बात की। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं।
अक्षरा ने कहा कि आप नहीं जानते, कोई बेहद अच्छा इंसान चला गया। सुशांत को खोने का दर्द हर कलाकारों को है, जिसने स्ट्रगल से लाइफ में कुछ अचीव किया है। सुशांत की हंसी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती थी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिंदगी रहते तो किसी की कदर कर लो।
वहीं, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने उनके पटना स्थित आवास पर जाकर सुशांत के पिता व उनके भाई नीरज बबलू से मुलाकात की और दुख जाहिर किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि सुशांत एक बेहतरीन इंसान थे। अभिनेता के रूप में भी उनकी कोई सानी नहीं थी। उन पर बिहार-यूपी के लोग फक्र करते थे। हमने एक गौरव को खो दिया है। जब से मैंने ये सुना तब से आवाक हूं। मैं भी एक कलाकार हूं और कलाकार को समझता हूं।
अन्य खबरें
पटना में हैवानियत की हद पार, 14 साल की बच्ची से 2 दिनों तक होता रहा गैंगरेप
पटना: अनलॉक-1 में खुले पार्कों में घूमने के अरमान पर बारिश ने फेरा पानी
पटना: कोरोना संक्रमित डॉक्टर PMCH के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, नर्सों का हंगामा
बढ़ गया खतरा: तेजी से कहर मचा रहा कोरोना, पटना में आज भी 17 कोविड-19 मरीज मिले