कोरोना काल में यात्रियों का आकाल, पटना से 5 लोग लेकर मुंबई उड़ी विस्तारा फ्लाइट

Smart News Team, Last updated: Sat, 27th Jun 2020, 3:21 PM IST
कोरोना काल में शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ी विस्तारा की विशेष फ्लाइट में सिर्फ पांच यात्री सवार हुए।
पटना से सिर्फ 5 लोगों को लेकर दिल्ली गई विस्तारा फ्लाइट

पटना. कोरोना काल में बढ़ते कोविड-19 मामलों की संख्या को देखते हुए लोग महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई जाने से डर रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी पटना से मुंबई के लिए उड़ी विस्तारा की फ्लाइट में कुल 5 यात्री मौजूद थे। यानी फ्लाइट में मौजूद कर्मचारियों की संख्या भी यात्रियों से ज्यादा रही होगी।

हाल ही में विस्तारा ने 26 और 28 जून को पटना से मुंबई विशेष फ्लाइट उड़ाने की शेड्यूल जारी किया था। पहली फ्लाइट 26 जून शुक्रवार को मुंबई पहुंची थी। अब 28 जून को भी विस्तारा पटना से मुंबई एक फ्लाइट ऑपरेट करेगी।

लोग नहीं जाना चाहते मुंबई

दरअसल, मुंबई में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के डर से बिहार से जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। रेगुलर चल रही फ्लाइटों में भी बुकिंग आधी सीटों पर ही हो पा रही है। हालांकि मुंबई से पटना आने वालों की संख्या ठीक है। शुक्रवार को विस्तारा से ही 156 यात्री पटना पहुंचे लेकिन यहां से सिर्फ 5 यात्री ही मुंबई के लिए रवाना हुए।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें