मौसम पूर्वानुमान: अगले 48 घंटे में बिहार में दस्तक देगा मॉनसून, पटना का हाल
- बिहार के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में मॉनसून के बिहार में प्रवेश करने के प्रबल आसार दिख रहे हैं। मॉनसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां लगातार तैयार हो रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस बार बिहार में समय से मॉनसून प्रवेश करेगा।

बिहार के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में मॉनसून के बिहार में प्रवेश करने के प्रबल आसार दिख रहे हैं। मॉनसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां लगातार तैयार हो रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस बार बिहार में समय से मॉनसून प्रवेश करेगा। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्णिया में 13 जून को मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान किया है। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल में यह पटना, गया और राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह पर भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि इसे प्री मॉनसून बारिश अभी नहीं माना गया है।
मौसम पूर्वानुमान: गर्मी से पटना वालों को मिलेगी राहत, आज से 14 जून तक बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दक्षिणी ओडिशा से लेकर उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके साथ ही दक्षिणी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के इलाके में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, इस वजह से मौसमी सिस्टम में अगले 24 घंटे में बदलाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ट्रफ लाइन के ऊपर की ओर शिफ्ट होने पर बिहार और झारखंड में कई जगह प्री मॉनसून बारिश के रूप में हो सकती है।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र और बिहार के कई भागों में पछुआ हवा की रफ्तार में तेजी आई है, जिसे मॉनसून के प्रसार के लिए अनुकूल माना जा रहा है। राज्य में कई जगह पर आंशिक बादल छाए रहने की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।
पटना का तापमान
पटना के तापमान में पिछले 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 35. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यह 38. 3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं गया का अधिकतम पारा भी लगभग 2 डिग्री नीचे उतर कर गुरुवार को 38. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपूर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया की ओर अधिकतर इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे।
अन्य खबरें
पटना न्यूज: कोरोना लॉकडाउन में पढ़ाई के बाद फर्स्ट टर्म परीक्षा भी होगी ऑनलाइन
पटना से आना-जाना होगा आसान, बेगूसराय के मटिहानी-शाम्हो के बीच गंगा पर एक और पुल
मोकामा विधायक अनंत सिंह को हत्या की साजिश मामले में जमानत पर AK-47 कांड में नहीं
पटना में दिखा बाइकर्स गैंग का आतंक, हॉकी-डंडों और चाकू से छात्र को किया लहूलुहान