पटना में दिखा लॉकडाउन का असर, घरों में कैद हुए लोग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
Smart News Team, Last updated: 10/07/2020 02:35 PM IST
- बिहार की राजधानी पटना में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए पटना जिले में आज यानी शुक्रवार से अगले सात दिनों तक लॉकडाउन लागू हो गया है। 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा, इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति रहेगी। हालांकि, इस लॉकडाउन में वाहनों को छूट दी गई है, मगर शुक्रवार को राजधानी पटना के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा छाया रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का ही वाहन दिखे। पटना के बाजार और मॉल बंद होने से लोग घर में ही कैद दिखे।

1/7 लॉकडाउन लागू होने के बाद शहर में दिख रहा है असर। चिरैयाटांड़ पुल पर काम चल रहे हैं वाहन।

2/7 पटना जंक्शन के पास का नजारा।

3/7 चाँदनी चौक मार्केट बंद।

4/7 लॉकडाउन के कारण बंद राजा खाजपुरा की दुकानें।

5/7 डाकबंगला चैराहा के पास पसरा सन्नाटा।

6/7 लॉक डाउन के कारण विरान बेली रोड।

7/7 इन्कमटैक्स चौराहा का बंद फल दुकान।