पटना नगर निगम सफाई कर्मचारी का हड़ताल, अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन, देखें फोटो
Smart News Team, Last updated: 10/09/2020 03:00 PM IST
- पटना. कोरोना काल में गुरुवार से पटना नगर निगम के 8 हजार चतुर्थवर्गीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इन कर्मचारियों की मांग है कि उनकी नियुक्ति स्थायी की जाए. चतुर्थवर्गीय कमर्चारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर इसी साल के फरवरी महीने में कर्मचारियों ने हड़ताल की थी. उसके बाद नगर निगम के तरफ से कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति स्थायी की जाएगी. लेकिन, मांग पूरी होते नहीं देख सफाई कर्मचारी फिर से हड़ताल पर चले गए हैं. ऐसे में कर्मचारियों की मांग पर नगर निगम का क्या फैसला लेता है ये देखने वाली बात होगी.

1/4 अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के सफाई कर्मचारी.

2/4 नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बिखरा पड़ा कूड़ा.

3/4 स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई कर्मचारी.

4/4 नगर निगम सफाई कर्मचारी हड़ताल के दौरान बंद पड़े कूड़ा वाहन.