पटना मे कैसा रहा सूर्य ग्रहण का नजारा, लोगों ने गंगा में किया स्नान, देखें फोटो
Smart News Team, Last updated: 21/06/2020 04:37 PM IST
- रविवार 21 जून यानी आज भारत में साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगा है। राजधानी पटना में काफी संख्या में लोगों ने सूर्य ग्रहण का नजारा भी लिया। वहीं काफी लोग ग्रहण खत्म होने के बाद बाद गंगा में स्नान करने भी पहुंचे। ग्रहण के दौरान राजधानी की सड़के सूनी रहीं। देखिए पटना में सूर्य ग्रहण के कुछ फोटो।

1/4 21 जून को पटनावासियों ने पूरे 19 साल बाद रविवार के दिन सूर्य ग्रहण का नजारा देखा। सूर्य ग्रहण के बाद लोगों ने दान-स्नान की रस्म भी निभाई।

2/4 सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में अंधेरा छा गया और सूर्य का आकार आम दिनों से अलग नजर आया।

3/4 ग्रहण के दौरान शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखे।

4/4 सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद काफी संंख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए गंगा घाट भी पहुंचे।