पटना में आसमान छू रही तेल की कीमत, जानिए क्या है आज पेट्रोल-डीजल का दाम
- राजधानी पटना में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है है जिसका आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। जानिए पटना में आज क्या है तेल की कीमत।

पटना. कोरोना अनलॉक 1 शुरू होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छूने लगी है। बढ़ती कीमतों का आम आदमी की जेब पर बड़ा असर है। एक तो लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी और उसके बाद महंगा होता जा रहा तेल। पिछले 18 दिनों से तेल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को राजधानी पटना में पेट्रोल का दाम 82 रुपए 79 पैसे और डीजल का दाम 76 रुपए 53 पैसे हो गया।
देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम की वजह से दूसरी चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ेगा. अगर तेल इसी तरह महंगा होता रहा तो ट्रांस्पोर्ट से लेकर कई अन्य कारोबार पर इसका प्रभाव होगा जिसकी वजह से दूसरी रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें भी महंगी होगी।
बुधवार को किस शहर में पेट्रोल-डीजल का रुपए लीटर में प्राइज
बुधवार को पटना में पेट्रोल- 82.79 और डीजल- 76.53 रुपए, दिल्ली में पेट्रोल-79.76 और डीजल- 79.88, मुंबई में पेट्रोल- 86.54 और डीजल- 78.22, चेन्नै में पेट्रोल- 83.04 और डीजल- 77.17, कोलकाता में पेट्रोल- 81.45 और डीजल- 77.06, रांची में पेट्रोल-79.78 और डीजल- 75.91, लखनऊ में पेट्रोल- 80.46 और डीजल 71.94 रुपए प्रति लीटर रहा।
अन्य खबरें
पटना आज का राशिफल 24 जून: कन्या वालों को बड़ा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
पटना बैंक लूट कांड: लकड़ी के डंडे से बैंक की सुरक्षा कर रहे थे 2 होमगार्ड जवान
पटना आज का राशिफल 23 जून: वृषभ कारोबारियों को लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
मौसम विभाग का अलर्ट- राजधानी पटना में अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार