Women's Day 2022 Shayari: नारी ही शक्ति है नर की.. महिला दिवस पर भेजें ऐसे खास संदेश

Pallawi Kumari, Published on: Tue, 8th Mar 2022, 8:49 AM IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (फोटो-लाइव हिन्दुस्तान)

8 मार्च के दिन हर साल दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये दिन सभी महिलाओं के त्याग, साहस और सम्मान को समर्पित होता है. सालों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक थीम के साथ मनाया जा रहा है. इस बार साल 2022 का थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' है, जिसका मतलब होता है एक स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता रखी गई है.इस बार थीम के अनुसार महिला दिवस का कलर पर्पल-ग्रीन और व्हाइट तय किया गया है,जो न्याय, गरिमा, उम्मीद और शुद्धता का प्रतीक है.

वैसे तो महिलाओं का हर दिन होता है. लेकिन महिलाओं के इस खास दिन जरूरी है कि उन्हें बधाई व शुभकामनाओं के साथ स्पेशल फील कराया जाए. महिला आपके जीवन में क्या मायने रखती हैं इसे बताते के लिए आप इन बधाई संदेशों की मदद ले सकते हैं.

Viral: पेड़ की कटी टहनी में दिखी हिजाब वाली लड़की की आकृति, देखकर उड़े लोगों के होश

महिला दिवस शायरी-

1. हे नारी तू सीता के मन में समाई तू राधा के मन में समाई

साधू संत जिसे स्‍वर्ग कहते, तू धरती पर वही मुक्ति है

महिला दिवस की शुभकामनाएं 2022

2. नारी ही शक्ति है नर की,

नारी ही शोभा है घर की,

जो उसे उचित सम्मान मिले,

घर में खुशियों के फूल खिलें

महिला दिवस 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई

दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,

रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,

जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,

सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई

Happy Women's Day

महिला दिवस के लिए स्पेशल कोट्स-

1.पुरुष अपना भाग्य निर्माण नहीं करता. उसके जीवन में मौजूद औरत अपने गुणों से उसके लिए भाग्य का निर्माण करती है- कार्ल मार्क्स

2.हम प्राचीन भारत की नारियों को आदर्श मानकर ही नारी का उत्थान और सशक्तीकरण कर सकते हैं- स्वामी विवेकानंद

3.समाज को बदलने का सबसे तेज तरीका है दुनिया की महिलाओं को संगठित करना- चार्ल्स मलिक

4.नारी पर ऐसा कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए जो पुरुषों पर ना लगाया गया हो- महात्मा गांधी

Women's Day 2022: इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या है थीम, जानें इतिहास और महत्व

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें