Mahashivratri 2022: 6 राजयोग में मनेगी महाशिवरात्रि, इन मुहूर्त में करें भोले की पूजा
- आज शिवपूजा का महापर्व महाशिवरात्रि है. आज के दिन दिन भक्त शिवलिंग पर देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं. इस बार महाशिवरात्रि पर 6 राजयोग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसमें पूजा करना काफी उत्तम होगा. वैसे तो शिवरात्रि पर पूरे दिन पूजा होती है. लेकिन रात्रि में पूजा करने का खास महत्व होता है.

महाशिवरात्रि का पर्व देवों के देव महादेव का महापर्व होता है. शिवपुराण के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को ही सबसे पहले भगवान विष्णु और ब्रह्माजी ने शिवलिंग पर पूजा की थी. तब ये अबतक इसी दिन महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है. ये दिन भगवान शिव की उपासना के लिए इसे सबसे उत्तम दिन माना गया है. कुछ कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिव पार्वती का विवाह हुआ था.
इस बार महाशिवरात्रि का पर्व आज मंगलवार 1 मार्च 2022 को मनाई जाएगी. लेकिन ज्योतिष के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि बेहद खास होने वाली है और आज पूजा व व्रत करने वालों के लिए भी काफी फलदायी होगा. क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि पर शिव योग बन रहा है. शंख, पर्वत, हर्ष, दीर्घायु और भाग्य नाम के 6 राजयोग बन रहे हैं. आज मकर राशि में चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र और शनि रहेंगे। इन ग्रहों के एक राशि में होने से पंचग्रही योग बन रहा है.
MahaShivratri 2022: शिवजी के इन 21 मंत्रों के जाप से होती है हर मनोकामना पूरी
शिव पूजा के लिए शुभ मुहूर्त-
सुबह- 06:05 से 8: 55 तक
सुबह-09:40 से दोपहर 2 बजे तक
दोपहर- 3:30 से 5 बजे तक
शिव पुराण के अनुसार शिवरात्रि पर रात के 4 प्रहर शिवजी की पूजा होती है. कहा जाता है कि रात्रि में ही भगवान शिव लिंग के रूप में प्रकट हुए थे.
पहला पहर- शाम 06:25 से रात 09:31 तक
दूसरा पहर- 09:31 से 12:37 तक
तीसरा पहर- 12:37 से 03:43 तक
चौथा पहर-03:43 से अगले दिन सुबह 06:49 तक
शिव पूजा के लिए विशेष मंत्र-
1. ॐ नम: शिवाय
2. ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यंबकम् यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्द्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बंधनान् मृत्योर्मुक्षिय मामृतात्।। ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ
3.ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर इन शिव मंत्रों का करें जाप, मनोकामनाएं होंगी पूरी
अन्य खबरें
viral video: जादूगर जादू कर जाएगा, कभी नहीं देखा होगा इतना शानदार मैजिक ट्रिक
Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर खेसारी लाल और पवन सिंह के गीतों से माहौल होगा शिवमय
अमेजन के जंगल में मिला अनोखा मेंढक, ‘तपीर’ जैसी है नाक, जानिए दिलचस्प बातें
Pradosh Vrat: सोम प्रदोष व्रत आज, जानें शिवजी की पूजा के लिए समय, नियम और मंत्र