पटना आज का राशिफल 20 जून: मेष को फायदा, कन्या को नुकसान, अन्य राशियों के हाल
- राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है। हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक पटना आसपास का आज का राशिफल 20 जून 2020।

पटना. व्यक्ति के जीवन में जन्मकुंडली का गहरा असर पड़ता है. राशिफल से इंसान को भविष्य का आभास होता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार बिहार की राजधानी पटना का आज का राशिफल 20 जून 2020।
मेष- रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छी खबर प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा।
वृष- नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।
मिथुन-शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे।
कर्क-भूमि व भवन आदि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में चैन रहेगा। शत्रु पस्त होंगे।
सिंह-दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से आशातीत लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
कन्या-चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की संभावना है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। बिना वजह कहासुनी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। यात्रा यथासंभव टालें।
तुला-लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। हताशा का अनुभव होगा। मन की बात किसी को न बतलाएं। संवेदनशीलता बढ़ेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।
वृश्चिक-योजना फलीभूत होगी। मनमाफिक स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।
धनु-डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
मकर-राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका काम बन सकता है। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा।
कुंभ-स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विचारों की स्पष्टता न होने से उलझनें रहेंगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा।
मीन-भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

अन्य खबरें
भारत में 21 जून को पहला सूर्य ग्रहण, पटना में इस समय शुरू होगा सूतक काल
भारत में 21 जून को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए पटना में ग्रहण देखने का समय
पटना अनलॉक1: कोरोना की चुनौतियों पर बुधवार को हिन्दुस्तान ई-संवाद से जुड़ें LIVE
पटना: बिजली कंपनी में इंजीनियर के विभिन्न पदों पर है बंपर वैकेंसी? जानें सच्चाई