पटना: 24 घंटे में 254 नए मरीजों की पुष्टि के साथ कुल 3696 हुए संक्रमण के मामले

Smart News Team, Last updated: Sun, 30th Aug 2020, 4:25 PM IST
  • पटना में पूरे बिहार में सर्वाधिक 254 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसके साथ ही प्रदेश के छह जिलों में सौ या उससे अधिक कोरोना मरीज मिलें हैं. 
प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना: राजधानी में बीते 24 घंटों में 254 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. जबकि पूरे प्रदेश कोरोना संक्रमण के कुल 2078 नए मरीजों की पहचान की गई है. जिसके बाद बिहार में कुल  संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,35,013 हो गई. 

जानकारी के मुताबिक सूबे के छह जिलों में एक सौ व उससे भी अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसमें सबसे अधिक आकंड़ा राजधानी पटना का है. शनिवार को पटना में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 254 संक्रमित मिले.जिसके बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3696 हो गई है.   इनके अलावा अररिया में 101, भागलपुर में 102, मधुबनी में 116, पूर्णिया में 100, सहरसा में 112 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई.

कोरोना काल मे इंडिगो ने शुरू की पटना से लखनऊ सीधी विमान सेवा

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार अरवल में 33, औरंगाबाद में 64, बाँका में 33, बेगूसराय में 89, भोजपुर में 79, बक्सर में 18, दरभंगा में 29, पूर्वी चंपारण में 80, गया में 46, गोपालगंज में 40, जमुइ में 30, जहानाबाद में 46, कैमूर में 15, कटिहार में 46, खगड़िया में 12, किशनगंज में 31, लखीसराय में 14, मधेपुरा में 48, मुंगेर में 23, मुजफ्फरपुर में 84, नालंदा में 48, नवादा में 15, रोहतास में 50, समस्तीपुर में 56, सारण में 47, शेखपुरा में 18, शिवहर में 11, सीतामढ़ी में 24, सीवान में 17, सुपौल में 42, वैशाली में 26 और पूर्वी चंपारण में 78 नए संक्रमितों की पहचान की पुष्टि की गई.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें