सावन में सालों बाद दो बार शनि प्रदोष संयोग, इन राशि के पटनावासियों को बंपर लाभ
- सावन के महीने में इस बार दो समय शनि प्रदोष का संयोग पड़ रहा है जो कई राशियों के लिए काफी लाभदायक होगा।

पटना. सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष बताया जाता है, शिव जी शनिदेव के गुरु हैं। इस साल सावन में दो बार शनि प्रदोष का संयोग बन रहा है। यह संयोग 18 जुलाई और 1 अगस्त को पड़ रहा है। इससे पहले साल 2010 में 7 और 21 अगस्त को यह परिस्थिति बनी थी। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कई राशियों के लिए यह संयोग बेहद शुभ है। कई राशि के धन लाभ के आसार बन रहे हैं। जानिए संयोग से किस राशि को होगा लाभ।
मेष- इस राशि के लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। जरूरी फैसला हो सकता है। धन आसानी प्राप्त होगा।
वृष- आपके लिए रोजगार में लाभ के मौके बनेंगे। संतान प्राप्ति की परेशानी दूर होगी। फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मिथुन- इस राशि के लोगों को वाहन लाभ हो सकता है. संतान को चिंता घेर सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क- इस राशि के लोगों के लिए संघर्ष की स्थिति बन सकती है। तनाव हो सकता है। पैसे के खर्च का ध्यान रखें।
सिंह- यात्रा में सावधान रहें। धन खर्च बढ़ने के आसार हैं। जीवनसाथी और संतान के प्रति भावना बढ़ेगी।
कन्या- इस राशि के लिए प्रदोष का समय शुभ रहेगा। विवाह के मामले जल्द हल होंगे।
तुला- इस राशि के लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। काम पूरे होंगे। ध्यान परिवार के प्रति केंद्रित रहेगा।
वृश्चिक- इस राशि पर शनि भारी रहेंगे। कोई परिवार में विवाद हो सकता है। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है।
धनु- इस राशि के लिए परिवर्तन का योग है। तरक्की की उम्मीद है। खर्च पर नियंत्रण रखें। महिला द्वारा आर्थिक लाभ मिलेगा।
मकर- इस राशि को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ- इस राशि के लोगों की कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें बस।
मीन- इस राशि के लोगों को तनाव रहेगा। दोस्त की मदद से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी।
अन्य खबरें
‘दोस्ताना’ का ट्रेलर जारी, भ्रष्ट मेडिकल सिस्टम को बेनकाब करती है यह फिल्म
पटना आज का राशिफल 18 जुलाई: मेष राशि के लोग पैसों के लेनदेन में रहें सावधान
पटना आज का राशिफल 17 जुलाई: कन्या राशि के लोग सेहत का रखें खास ध्यान वरना…
पटना वीमेंस कॉलेज फीस विरोधी आंदोलन तेज, सोशल मीडिया पर पोस्टर मीम्स वायरल